पृष्ठ:मुद्राराक्षस.djvu/१२०

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

६८० सुतीय अंक चंद्रगुप्त-जो आप न जानते हों तो सुनिए कि वह महात्मा- जदपि भापु जीती पुरी तपि धारि कुसलात । ३७० जब लौं जिय चाह्यो रह्यो धारि सीस पैं लात ॥ दी फेरन के समय निज बल जय प्रगटाय। मेरे बल के लोग को दोनों तुरत हराय ।। मोहे परिजन रीति सों जाके सब बिनु त्रास । पै मो निज लोकहू आनहिं नहिं विस्वास ॥ चाणक्य-(हँसकर ) वृषल राक्षस ने यह सब किया ? चंद्रगुप्त-हाँ! हाँ! अमात्य राक्षस ने यह सब किया? चाणक्य-तो हमने जाना कि जिस तरह नंद का नाश करके तुम राजा हुए, वैसे ही अब मलयकेतु राजा होगा। चंद्रगुप्त-आर्य ! यह उपालभ भापको नहीं शोभा देता। करने वाला सब दुसरा है। चाणक्य-रे कृतघ्न! अतिहि क्रोध करि खोलिक सिखा प्रतिज्ञा कीन । सो सब देखत भुव करी नव-नर-नंद-बिहीन ॥ घिरी स्वान अरु गीध सों भय उपजावनिहारि। जारि नंदहू नहिं भई सांत मसान-दवारि ॥ चंद्रगुप्त-यह सब किसी दूसरे ने किया। . चाणक्य-किसने ? चंद्रगुप्त-नंदकुल के द्वषी दैव ने। चाणक्य -दैव तो मूखे लोग मानते हैं। चंद्रगुप्त -और विद्वान् लोग भी यद्वा तद्वा करते है। ३६० चाणक्य-(क्रोध नाट्य करके ) अरे वृषल ! क्या नौकर की तरह मुझ पर भाज्ञा चलाता है ? बँधी सिखाहू खोलिये चंचल भे पुनि हाथ । (क्रोध से पृथ्वी पर पैर पटककर) घोर प्रतिज्ञा पुनि चरन करन चहत कर साथ ॥ नंद नसे सो निरुज हे तू फूल्यो गरबाय । सो अभिमान मिटायहौं तुरतहि तोहि गिराय ॥ सना०-४