पृष्ठ:मुद्राराक्षस नाटक.djvu/१६४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

सप्तम अङ्क १४६ 5 यह तो आप जानते ही हैं कि हम लोगों का मलकेतु का कुछ दिन तक सम्बन्ध रहा है। इससे उसके प्राण तो बचाने ही चाहिए। राजा-(चाणक्य का मुंह देखता है) चाणक्य-महाराज! अमात्य राक्षस की पहिली बात तो सर्वथा माननी ही चाहिये (पुरुष से) अजी! तुम भद्रभटा दिको से कह दो कि 'अमात्य राक्षस के कहने से महा- राज चन्द्रगुप्त मलयकेतु को उसके पिता का राज्य देते हैं। उससे तुम लोग संग जाकर उसको राज पर बिठा आओ। पुरुष-जो आज्ञा । चाणक्य-अजी अभी ठहरो, सुनो ! विजयपाल दुर्गपाल से यह कह दो कि अमात्य राक्षस के शस्त्र ग्रहण से प्रसन्न हो कर महाराज चन्द्रगुप्त यह आज्ञा करते हैं कि चन्दन दास को सब नगरो का जगत्सेठ कर दो!" पुरुष-जो आज्ञा (जाता है) चाणक्य-चन्द्रगुप्त ! अब और मैं क्या तुम्हारा प्रिय करू ? राजा- इससे बढ़ कर और क्या भला होगा ? मैत्री राक्षस सों भई, मिल्यौ अक्टक राज । नन्द नसे सब अय कहा, यासो यदि सुखसोज ।। चाणक्य-(प्रतिहारी से ) विजये दुर्गपाल विजयपाल से कहो कि अमात्य राक्षस के मेल से प्रसन्न होकर महाराज चन्द्रगुप्त आज्ञा करते हैं कि हाथी घोड़ों को छोड़कर और सब बधुओ को बन्धन छोड़दो" वा जय अमात्य