पृष्ठ:रसकलस.djvu/५८६

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

३३६ रस निरूपण एड़ी और चोटी को पसीनो करि एक जो तू खोटी है करत क्यों न दाँत कोट कैहों मैं। रोटी के निमित्त पेट काटि लेत औरन के ऐसी छोटी बातन ते कैसे ना घिनहौं मैं । 'हरिऔध' तू जो जाति-पीठ की चमोटी बन्यो कैसे तो न बार बार पोटी दूहि लैहों में । मोटी-मोटी-बाहै बदी-मोटें जो बनति हैं तो एरे नर तेरी बोटी वोटि काटि देहौं मैं ।।२।। कमनीय - कामिनी मै कुल मैं कुलीनता मैं कालिमा लगाइ क्यो कलंक मैं सनत है। काहें बहु - आनन के सुनत अनैसे बैन काहें अपकीरत - वितानन तनत है। 'हरिऔध' तोते जो पै हिदू हित होत नाहि हिंदू है के जो तू जर हिंदू की खनत है। काहें करवाल कालिका की ना परति तो पै काहें तो न कालं को कलेवा तू बनत है ।। ३ ।। कोऊ गिरि काहें तेरे सीस पै गिरत नाँहि धाक खोइ काहें तू धरा मै ना धंसत है । काहे ना रसातल सिधारत रसा के हिले काहे ना कपालिनी - कुफॉस में फंसत है। 'हरिऔध' हिंदू बनि हिदू - कुल-वाल होइ हिंदू - गरो जो तू जेवरीन ते कसत है। तो प्रचंड - यम - दंड ना लगत तोहि काहे तोको कारो काल - नाग ना डॅसत है॥४॥