सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:लेखाञ्जलि.djvu/१४०

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
१३२
लेखाञ्जलि


इस लीग या शान्ति-सभामें सारी दुनियाके कोई ६० देश शामिल हैं। उनमेंसे छोटे-ही-छोटे अधिक हैं; बड़े-बड़े धुक्कड़ तो थोड़े ही हैं। अच्छा, अब देखिये, इन धुक्कड़ोंमेंसे कौन कितने अंश ख़र्च देता है—

नाम देश …⁠… अंश
ग्रेट ब्रिटन …⁠… १०५
फ्रांस …⁠… ७९
इटली …⁠… ६०
जापान …⁠… ६०
भारत …⁠… ५६
चीन …⁠… ४६
कनाड़ा …⁠… ३५
पोलेंड …⁠… ३२
आस्ट्रेलिया …⁠… २७
ब्रेज़ील …⁠… २९
आयरलेंड …⁠… १६
नेदरलेंड्स …⁠… २३
रोमानिया …⁠… २२
सरबिया …⁠… २०
ज़ेको स्लोवेकिया …⁠… २९

रूस और अमेरिकाके संयुक्तराज्य इसमें शामिल नहीं। जर्मनी अभी शामिल हुआ है। इससे उसका हिसाब नहीं दिया गया। अब