पृष्ठ:संकलन.djvu/१४२

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।


वर्ष प्राप्त होते हैं। माइसोर और चैम्पियन-रीफ़ नाम की खानों के हिस्सेदारों को प्रति सैकड़ा डेढ़ सौ वात्सरिक लाभ होता है। अर्थात् हिस्सेदारों को एक ही वर्ष में अपने मूल धन का ड्योढ़ा लाभ हो जाता है।

सोने के सिवा अन्य धातुओं में भिन्न भिन्न कई रासाय- निक पदार्थ मिले रहते हैं। परन्तु सोने में किसी चीज़ की मिलावट नहीं रहती। संसार की कितनी ही खानों में सोने के बड़े बड़े टुकड़े निकलते हैं; पर कोलर की खानों में सोने के बड़े बड़े टुकड़े नहीं पाये जाते। हाँ, छोटे छोटे टुकड़े, समय समय पर अवश्य मिलते हैं। पर अधिकांश सोना कणों के रूप में पत्थर की रेणु के साथ मिला हुआ रहता है। इन प्रस्तर- रेणु-मिश्रित कणों को अङ्गरेज़ी में क्वार्ट्ज (Quartz) कहते हैं। इन कणों को खानों के भीतर से निकालना और उन्हें पत्थर की रेणु से अलग करना खानवालों का मुख्य काम है। ये क्वार्ट्ज़ कोलर की खानों में तीन सौ से लेकर दो हज़ार फुट की गहराई तक पाये जाते हैं।

वहाँ की प्रत्येक खान में नीचे जाने के लिए चार पाँच कुवें हैं। इन कुओं में लोहे का एक सन्दूक़ रहता है। वह कल की सहायता से चलता है। उसी में बैठकर लोग ऊपर नीचे जाते आते हैं। इसके सिवा पत्थर मिले हुए सोने के कण भी इन्हीं में रख कर ऊपर भेजे जाते हैं।

खानों के भीतर दिन को भी अँधेरा रहता है। खान खोदने-

१३८