पृष्ठ:संकलन.djvu/१६४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
२४
समुद्र के भीतर तार डालना

इस लेख में मराठी की बालबोध नामक पुस्तक से इस बात का संक्षिप्त वर्णन किया जाता है कि मीलों गहरे समुद्र में, हज़ारों कोस तक, तार कैसे डाला जाता है। पाठक जानते ही होंगे कि यूरप और अमेरिका के बीच अटलांटिक समुद्र के भीतर तार पड़ा हुआ है। उसी की बदौलत लन्दन के तार-घर में बैठा हुआ कर्मचारी अमेरिका के न्यूयार्क में बैठे हुए कर्म- चारी से उसी तरह बात-चीत कर सकता है, जिस तरह कि दो आदमी पास पास, या परस्पर मिली हुई दो कोठरियों में, बैठे हुए कर सकते हैं। कराची और स्वेज़ के बीच भी इसी तरह का तार समुद्र में पड़ा हुआ है। और भी अनेक द्वीप और नगर इसी प्रकार के सामुद्रिक तारों से जुड़े हुए हैं।

दृढ़ निश्चय की बदौलत मनुष्य कठिन से भी कठिन काम कर सकता है। वह पहाड़ फोड़ सकता है, समुद्र तोप सकता है, यहाँ तक कि वायुयान में बैठकर आकाश में उड़ भी सकता है। समुद्र में तार डालकर तार-यन्त्रों के द्वारा ख़बरें भेजना भी इसी तरह के दृढ़ निश्चय ही का फल है।

तार के यन्त्रों का प्रचार पहले-पहल जमीन पर हुआ।

१६१

११