पृष्ठ:संकलन.djvu/२३

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
कांग्रेस के कर्ता

कांग्रेस क्या चीज़ है, इसके बतलाने की ज़रूरत नहीं। कांग्रेस का अर्थ प्रायः सभी जानते हैं, चाहे वे अँगरेज़ी जानते हों, चाहे न जानते हों। हाँ, अख़बारों से उनका परिचय होना चाहिए। १९०४ की कांग्रेस, इसी महीने, अर्थात् दिसम्बर में, होनेवाली है। उसके होने के पहले ही हम यह लेख लिख रहे हैं। इसी से हम तदनुकूल शब्द प्रयोग करते हैं। इस बार उसका लीला-स्थल बम्बई है। वहाँ पालव बन्दर के मैदान में, एक सुदक्ष पारसी इंजिनीयर उसके लिए एक भव्य भवन बना रहे हैं। कुल सत्रह विषयों पर वाद-विवाद होगा। इन विषयों में से एक विषय यह है कि पार्लियामेंट में हिन्दुस्तानी प्रतिनिधि लिये जायँ। दूसरा यह है कि कांग्रेस की तरफ़ से हिन्दुस्तानी प्रतिनिधि इंगलैण्ड भेजे जायँ और वहाँ वे इस देश की आवश्यकताओं को, वक्तृतायें देकर, प्रकट करें। और भी कई विषय ऐसे हैं जिनसे इस देश का बहुत कुछ लाभ हो सकता है। परन्तु कांग्रेस का काम प्रार्थनायें करना है। उनको मंजूर करना या न करना गवर्नमेंट का काम है।

इस बार की कांग्रेस के सभापति आसाम के भूत-पूर्व चीफ कमिश्नर सर हेनरी काटन होंगे। आप इस पद को ग्रहण

१७