पृष्ठ:संकलन.djvu/२९

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

सर विलियम वेडरबर्न बम्बई के गवर्नर के प्रधान सेक्रेटरी थे। इस देशवालों ने विलायत में जो एक समाज संगठित किया है, उससे आपका घनिष्ट सम्बन्ध है। आप भारत के इतने शुभचिन्तक हैं कि उसके मंगल के लिए राजनैतिक आन्दोलनों में आपने अपने घर के कोई दो लाख से अधिक रुपये खर्च कर डाले हैं!

पार्लियामेंट सभा के सभ्य स्मिथ साहब भी इस बार कांग्रेस में आते हैं। आप भी भारत के बड़े शुभचिन्तक हैं। इस देश में मद्यपान-निवारण, करने के लिए आपने विलायत में एक सभा बनाई है। आप उसके सभापति हैं।

इस कांग्रेस के साथ जो प्रदर्शिनी होती है उसके, इस बार, दो भाग हैं -- एक पुरुषों का, दूसरा स्त्रियों का। पुरुषोंवाले को बम्बई के गवर्नर लार्ड लेमिंगटन खोलेंगे और स्त्रियोंवाले को उनकी लेडी साहबा खोलेंगी। स्त्रियों की प्रदर्शिनी एक नई चीज़ होगी। अनेक पारसी और महाराष्ट्र स्त्रियाँ इस काम में लगी हुई हैं। वही प्रहर्शिनी के लिए चन्दा इकट्ठा कर रही हैं; वही चीज़ें इकट्ठा कर रही हैं; और वही उनको हिफ़ाज़त से रखने और दिखलाने का प्रबन्ध कर रही हैं। ईश्वर करे, उनको इस काम में खूब सफलता हो।

अगली कांग्रेस इस प्रान्त में होनेवाली है।

[जनवरी १९०५.
 

२३