पृष्ठ:संकलन.djvu/६४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।


लिए वह हमेशा यत्नशील रहता है; विदेशियों के साथ भी वह कभी बुरा बर्ताव नहीं करता। आदर्श जापानी अपनी शारीरिक शक्ति को हमेशा बढ़ाता रहता है; लाभदायक विद्या और कला- कौशल का ज्ञान प्राप्त करने में हमेशा तत्पर रहता है; शौर्य्य, सहनशीलता, आत्मनिग्रह, मिताचार, विनीत भाव की वह हमेशा वृद्धि करता रहता है। उसे हमेशा इस बात का ध्यान रहता है कि काम-काज में, व्यापार में, प्रतियोगिता, अर्थात् दूसरों के साथ चढ़ा-ऊपरी करने में, रुपया कमाने में और दूसरों के दिल में अपना विश्वास जमाने में उसे किस तरह का व्यवहार करना चाहिए। वह अच्छे काम करने की आदत डालता है; वह नेकी करना सीखता है; विद्या पढ़ कर उससे व्यावहारिक लाभ उठाने का वह अभ्यास करता है; और आत्मोन्नति करने की वह नई नई तजवीजें सोचता रहता है। आदर्श जापानी अपने देश का हृदय से आदर करता है और राजभक्ति तथा स्वदेश-प्रीति की वृद्धि करके अच्छे नाग- रिक होने के फर्ज को अदा करता है। अच्छा जापानी इसी तरह के व्यवहार से अपनी और अपने कुटुम्ब की उन्नति करता है; और अपने देशवालों ही के लिए नहीं, किन्तु सारे संसार के फायदे के लिए, जो कुछ वह कर सकता है, हमेशा करने के लिए तैयार रहता है।

सदाचार और सुनीति की शिक्षा में जापानी हिन्दुओं से कम नहीं।

[ फरवरी १९०६.
 

५८