पृष्ठ:संकलन.djvu/९५

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।


और अन्य सामान रक्खे जाते हैं। धोबी-घर में धोने की एक मैशीन है। वह जल-शक्ति के द्वारा चलती है। उसमें बड़ी आसानी से कपड़े धोये जा सकते हैं और इतने साफ़ होते हैं, मानों किसी धोबी के धोये हुए हैं। इसलिए केम्ब्रिज-निवासी अपने कपड़े अपने ही घर में धो लेते हैं। इस धोबी-घर में मैशीन के सिवा और भी कितने ही यन्त्र हैं, जिनसे कपड़े धोने से सम्बन्ध रखनेवाले अन्य काम लिये जाते हैं। इस घर की एक आलमारी में कुछ रासायनिक पदार्थ रक्खे रहते हैं। ये कपड़ों के दाग़ आदि छुड़ाने के काम में आते हैं। दूसरे खण्ड में शयनकक्ष, स्नानागार और सिलाई-घर हैं। ये कमरे भी खूब सुसज्जित और नाना प्रकार की आवश्यक चीज़ों से पूर्ण हैं।

[अगस्त १९०९.


९०