पृष्ठ:संक्षिप्त रामचंद्रिका.djvu/२१८

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
(१६८)

शुभ रेचक पूरक नाम जानि।
अरु कुंभकादि सुखदानि मानि॥५२॥
जो क्रम क्रम साधै साधु धीर।
सो तुमहि मिलै याही सरीर॥
राम--जग तुमते नहिं सर्वज्ञ आन।
अब कहौ देव पूजा-विधान॥५३॥
[तोमर छद]
वसिष्ठ-"सतचित्प्रकाश प्रभेव। तेहि वेद मानत देव॥
तेहि पूजि ऋषि रुचि मडि। सब प्राकृतन को छंडि॥५४॥
पूजा यहै उर आनु। निर्व्याज धरिए ध्यानु॥
यों पूजि घटिका एक। मनु कियो याग अनेक"॥५५॥
[दो०] यह पूजा अद्भुत अगिनि, सुनि प्रभु त्रिभुवन नाथ ।
सबै शुभाशुभ वासना, मैं जारी निज हाथ॥५६॥
[झूलना छद]
यहि भाँति पूजा पूजि जीव जो भक्त परम कहाइ।
भव भक्तिरस भागीरथी महँ देहि दुखनि बहाइ।
{पुनि महाकर्त्ता महात्यागी महाभोगी होइ।
अति शुद्ध भाव रमै रमापति पूजिहै सब कोइ॥५७॥


  • वसिष्ठजी ने एक बार हिमालय पर जाकर घोर तपस्या की। शिवजी ने प्रसन्न होकर उनसे वर मॉगने को कहा। वसिष्ठजी ने कहा--"देव-पूजा-विधान बताइए।" इसके उत्तर में शिवजी ने जो कुछ कहा, उसी को इन दो पद्यों (५४,५५) मे वसिष्ठजी राम के सामने दोहरा रहे हैं।