पृष्ठ:सम्पत्ति-शास्त्र.pdf/१०८

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
८९
पदार्थों की कीमत ।

अधिक पड़ता है। इससे चीज़ों की कीमत बढ़ जाती है और परिणाम भयंकर होते हैं।

चित्र इत्यादि चीजें ऐसी हैं जिनका संग्रह हमेशा के लिए सीमाबद्ध रहता है। पर अनाज और स्वानि से निकलने वाली चीज़ों का संग्रह वैसा नहीं । वह सीमावद्ध तो होता है, पर कुछ काल बाद बढ़ाया भी जा सकता है। इन बातों का विचार यहाँ तक हुआ। साथही यह भी दिखलाया गया कि संग्रह की सोमावद्धता तथा और और कारणों से इन चीजों की कीमत पर क्या असर पड़ता है। यह सीमावद्धता स्वाभाविक है। पर कारण- विशेष से कृत्रिम अर्थात् अस्वाभाविक कारणों से भी पदार्थों का संग्रह । सीमावद्ध हो जाता 1 यदि कोई किसी चीज़ के व्यापार या व्यवसाय को पूरे तौर पर अपने ही अधिकार में करले तो वह उस चीज़ के संग्रह को इच्छानुसार सीमाबद्ध कर सकता है। इस तरह के अधिकार का नाम इनारा या एकाधिकार है। इस देश में नमक और अफीम का कारोबार इसी तरह का है। इसे गवर्नमेंट ने अपने ही हाथ में रक्खा है। उसने इन चीजों का इजारा ले लिया है। उसे छोड़कर और कोई इन चीजों का व्यवसाय नहीं कर सकता। गवर्नमेंट दो चार वर्ष के खप का अन्दाज़ लगाकर इन चीजों के संग्रह को सीमावद्ध कर देती है और उनकी मनमानी क़ीमत लेती है। वह उतना ही संग्रह करती है जितना कि वह समझती है खप होगा। अर्थात् इन चीज़ों को भी कटती या आमदनी खप के ही अनुसार होती है।

मनुष्य की इच्छा और प्रभाव को पूरा करने ही के लिए सब चीजों की जरूरत होती है । यदि मनुष्य किसी चीज़ की इच्छा न करे, अथवा किसी चीज़ के अभाव को कोई और चीज़ प्राप्त करके पूरा करले, तो उस चीज़ का संग्रह सीमाबद्ध होजायण। इस सीमावद्धता का भी कारण कृत्रिम, अर्थात् अस्वाभाविक, है । कुछ दिनों से इस देश में जो स्वदेशी और "बायकाट" की धूम मची है वह इसी तरह के कारण का फल है। लोगों ने ठान ली है कि विलायती कपड़ा, शक्कर और खिलौने आदि न लेंगे। उनके बदले स्वदेशी चीजें लेंगे। इससे इन विदेशो चीजों का संग्रह विलायत में सोमाबद्ध हो गया है। यह बात यद्यपि इस देश के लिए नई है, तथापि और देशों के लिए नहीं। एक समय था जब इंगलैंड ने हिन्दुस्तान के कपड़े की आमदनी इस "बायकाट" अर्थात् विदेशी-बहिष्कार द्वारा बन्द कर दी थी।

12