पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 1.pdf/२१२

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
१६८
सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय

दावजी मामूजी मुतालह, मुतुकृष्ण बिसेसर, गुलाम हुसेन रांदेरी, शमसुद्दीन जी° ए° बासा, सरबजीत, एल° गैब्रिएल, जेम्स क्रिस्टोफर, सूबू नायडू, जॉन गैब्रिएल, सुलेमान वोराजी, कासमजी आमूजी, आर° कुन्दास्वामी नायडू, एम° ई° कथराडा, इब्राहीम एम° खत्री, शेख फरीद, वरिन्द इस्माइल रनजीत, पेरूमल नायडू, पारसी धनजी शा, रायप्पन, सुब अब्दुल करीम, अर्जुनसिंह, इस्माइल कादिर, ईसप कड़वा, मुहम्मद ईसाक, मुहम्मद हाफिजजी, एम° फारुख, सुलेमान दावजी, वी° नारायण पाथेर, लछ- मन पाण्डे, उस्मान अहमद, मुहम्मद तैयब।

सदस्यता की शर्तें

कोई भी व्यक्ति, जो कांग्रेसके कामको पसन्द करता है, सदस्यता के फार्मपर दस्तखत करके और चन्दा अदा करके कांग्रेसका सदस्य बन सकता है। कमसे कम मासिक चन्दा ५ शिलिंग और सालाना चन्दा ३ पौंड है।

नेटाल भारतीय कांग्रेसके ध्येय[१]

(१) उपनिवेशमें रहनेवाले भारतीयों और यूरोपीयोंके बीच मेलजोल और एकता बढ़ाना।

(२) समाचारपत्रोंमें लिखकर, पुस्तिकाएँ प्रकाशित करके और भाषण देकर भारतकी जनताको जानकारी देना।

(३) भारतीयोंको — खास तौरसे उपनिवेशमें पैदा हुए भारतीयोंको — भारतीय इतिहास और भारत-सम्बन्धी साहित्य पढ़ने की जरूरत समझाना।

(४) भारतीयोंकी हालतोंकी जाँच करना और उनकी कठिनाइयोंको दूर करने के लिए उचित कार्रवाइयाँ करना।

(५) गिरमिटिया भारतीयोंकी हालतोंकी जाँच करना और उनके कष्टोंको दूर करनेके लिए उचित कदम उठाना।

(६) गरीबों और असहायोंको सभी युक्तिसंगत तरीकोंसे मदद करना।

(७) ऐसे सब काम करना, जिनसे भारतीयोंकी नैतिक, सामाजिक और राज- नीतिक हालतोंमें सुधार हो।

कमेटी द्वारा रद अथवा संशोधित और कांग्रेस
द्वारा अनुमोदित नियम

(१) बैठकोंके लिए एक भवन किरायेपर ले लेनेका अधिकार दिया जाता है। उसका किराया १० पौंड मासिकसे अधिक न हो।

(२) कमेटीकी बैठक महीने में कमसे कम एक बार अवश्य होगी।

(३) कांग्रेसका आम अधिवेशन वर्ष में कमसे कम एक बार अवश्य होगा। यह जरूरी नहीं है कि वह डर्बनमें ही किया जाये।

 
  1. १. देखिए "पत्र: नेटाल एडवर्टाइजरको", २३-९-१८९५ और "प्रार्थनापत्र: जो° चेम्बरलेनको", २२-५-१८९६।