पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 1.pdf/३३४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
२८४
सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय

यह उनके लिए नई जानकारी थी। इसलिए मताधिकार कानूनका योग्यता-सम्बन्धी अंश यहाँ उद्धृत करनेके लिए मुझे क्षमा मिलनी ही चाहिए :

जिन पुरुषोंको पहले छोड़ दिया गया है उनके अतिरिक्त २१ वर्षकी आयुसे ऊपरका प्रत्येक पुरुष, जिसके पास ५० पौंड मूल्यकी अचल सम्पत्ति हो, या जो किसी भी निर्वाचन क्षेत्रमें १० पौंड सालानाकी सम्पत्ति किराये पर लिये हो, और जो आगे बताये हुए तरीकेपर बाकायदा पंजीकृत हो, उक्त क्षेत्रके सदस्य के चुनाव में मत देनेका अधिकारी होगा। जब ऐसी किसी सम्पत्तिपर, जैसी कि ऊपर बताई गई है, एकसे अधिक लोग मालिक या किरायदारके तौरपर काबिज हों और प्रत्येक कब्जेदारका नाम बाकायदा पंजीकृत हो, तो ऐसी सम्पत्तिको बिनापर प्रत्येक कब्जेदारको मत देनेका अधिकार होगा। इसमें शर्त यह होगी कि सम्पत्तिका मूल्य या किराया इतना हो कि अगर उसे सब संयुक्त कब्जेदारों में बराबर-बराबर बाँट दिया जाये तो वह प्रत्येक कब्जेदार के लिए मत देनेका अधिकार प्राप्त करनेको काफी हो।

इससे स्पष्ट है कि मताधिकार प्रत्येक भारतीयको नहीं मिल सकता। और यूरोपीयोंकी तुलना में ऐसे भारतीय उपनिवेशमें कितने हैं, जिनके पास ५० पौंडकी अचल सम्पत्ति हो, या जो १० पौंड सालानाकी सम्पत्ति किराये पर लिये हों? यह कानून लम्बे समय से अमल में है। और नीचेकी तालिकासे यूरोपीयों और भारतीयोंके मताधिकारकी तुलनात्मक संख्याकी कल्पना हो जायेगी। मैंने यह तालिका 'गजट' में प्रकाशित ताजीसे ताजी सूचियोंके आधार पर तैयार की है :

मतदाता






क्रम संख्या निर्वाचन-विभाग यूरोपीय भारतीय





१. पीटरमैरित्सबर्ग … … … १,५२१ ८२
२. अमगेनी … … … ३०६ नहीं
३. लायन्स रिवर … … … ५११ नहीं
४. इक्सोपो … … … ५७३
५. डर्बन … … … २,१०० १४३
६. काउंटी ऑफ डर्बन … … … ७७९ २०
७. विक्टोरिया … … … ५६६
८. अमवोटी … … … ४३८
९. वीनेन … … … ५२८ नहीं
१०. क्लिप रिवर … … … ५९१
११. न्यूकैसिल … … … ९१७ नहीं
१२. अलेक्जैंड्रा … … … २०१ नहीं
१३. आल्फ्रेड … … … २७८ नहीं
   


९,३०९ २५१
कुल योग ९,५६०