पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 1.pdf/३३५

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
२८५
भारतीयोंका मताधिकार


इस तरह, ९,५६० दर्जशुदा मतदाताओंमें सिर्फ २५१ भारतीय हैं। और सिर्फ दो विभागों में भारतीय मतदाताओंकी संख्या बताने लायक है। भारतीय और यूरोपीय मतदाताओंका अनुपात १ : ३८ है। अर्थात् इस समय यूरोपीयोंके मत भारतीयोंके मतोंसे ३८ गुने हैं। भारतीय प्रवासियोंके संरक्षककी १८९५ की रिपोर्टके[१] अनुसार, भारतीयोंकी कुल ४६, ३४३ जनसंख्यामें से स्वतन्त्र भारतीयोंकी संख्या सिर्फ ३०,३०३ है। इसमें अगर व्यापारी भारतीयोंकी संख्या — लगभग ५,००० — और जोड़ दी जाये तो स्वतन्त्र और गिरमिट मुक्त भारतीयोंकी कुल संख्या मोटे तौरपर ३५,००० है। इसलिए भारतीयोंकी जो आबादी मत देने में यूरोपीय आबादीसे होड़ कर सकती है वह यूरोपीयोंके बराबर बड़ी नहीं है। परन्तु इन ३५,००० लोगोंमें आधेसे ज्यादा लोगोंकी आर्थिक स्थिति गिरमिटिया भारतीयोंकी आर्थिक स्थितिसे केवल एक अंश ऊँची है और यह कहने में मेरा विश्वास है, मैं सचाईसे दूर नहीं जा रहा हूँ। मैं आसपास के इलाकोंमें और डर्बनसे ५० मीलके घेरेमें यात्राएँ करता आ रहा हूँ। और मैं जोखिमके बिना कह सकता हूँ कि स्वतन्त्र भारतीयोंमें से अधिकतर रोज कुआँ खोदते और पानी प्राप्त करते हैं, और निश्चय ही उनके पास ५० पौंड मूल्यकी जायदाद नहीं है। वयस्क स्वतन्त्र भारतीयोंकी संख्या उपनिवेशमें केवल १२,३६० है। इस तरह, मेरा निवेदन है कि निकट भविष्य में भारतीयोंके मतों द्वारा यूरोपीय मतोंके निगल लिये जानेका भय बिलकुल बेबुनियाद है।

भारतीय मतदाताओंकी सूचीके नीचे दिये हुए विश्लेषणसे यह भी मालूम होता है कि अधिकतर भारतीय मतदाता वे लोग हैं जो बहुत लम्बे समय से उपनिवेशमें बसे हुए हैं। मैं २५० भारतीय मतदाताओंकी शिनाख्त करा सका हूँ। उनमें से सभी १५ वर्ष से अधिक समय से उपनिवेश में रह रहे हैं और केवल ३५ व्यक्ति किसी समय गिरमिटिया रहे थे।

भारतीय मतदाताओंके निवासकी अवधि और किसी समय गिरमिटिया रहे भारतीयोंकी संख्या बतानेवाली तालिका :

वर्षका वास १३
५ से ९ {{{1}}} ५०
१० से १३ {{{1}}} ३५
१४ से १५ {{{1}}} ५९

स्वतन्त्र भारतीय, जो किसी समय गिरमिटिया थे, परन्तु जो १५ वर्षसे और कई २० वर्षसे अधिक समय से उपनिवेशमें बसे हुए हैं : ३५

उपनिवेशमें जन्मे
दुभाषिये
अ-वर्गीकृत ४६
 
२५१
 
  1. रिपोर्ट ऑफ द प्रोटेक्टर ऑफ इंडियन इमिग्रेन्ट्स फॉर १८९५।