पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 1.pdf/३७८

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
३२८
सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय


प्रातिनिधिक संस्थाओंके स्वरूप और उनकी जिम्मेदारियोंसे भारतीयोंके परिचयके बारेमें उसी लेखमें कहा गया है :

शायद संसारमें कोई दूसरा देश ऐसा नहीं है, जिसमें प्रातिनिधिक संस्थाएँ जनताके जीवन में इतने गहरे समा गई हों। भारतमें युग-युगसे प्रत्येक जाति, प्रत्येक धंधे और प्रत्येक गाँवकी अपनी पंचायत रही हैं, जो अपने छोटे-से समाज के लिए नियम बनाती और उसका शासन करती थी। जबतक गत वर्ष 'पैरिश कौन्सिल्स ऐक्ट'[१] जारी नहीं किया गया तबतक इंग्लैंडमें भी इस तरहकी ग्राम-स्वराज्य प्रणालीका अस्तित्व नहीं था।

संसद सदस्य श्री श्वान इसी विषयपर कहते हैं :

ऐसा मत मानिये कि चुनावका प्रश्न भारतमें नया है। . . . चुनावका प्रश्न तो और भी खास भारतीय है — इससे ज्यादा खास भारतीय और कोई प्रश्न नहीं। हमारी ज्यादातर सभ्यता भारतसे आई है। और इसमें जरा भी सन्देह नहीं कि हम खुद ही पूर्वके चुनाव-सिद्धान्त के एक विकसित रूपको अमल में ला रहे हैं।

इन परिस्थितियोंमें, भारतीय समाजके लिए अपने ऊपर चोट करनेके मंशासे बनाये गये इस विधेयकको समझना बहुत कठिन गुजर रहा है।

प्रार्थियोंका निवेदन है कि विधेयक अस्पष्ट और दुविधाजनक है। वह अवांछनीय है, और न तो यूरोपीयोंके लिए न्यायपूर्ण है, न भारतीयोंके लिए ही। इससे दोनों त्रिशंकुकी स्थिति में पड़ जाते हैं, जो भारतीयोंके लिए बहुत कष्टजनक है।

हम अत्यन्त आदरके साथ सदनका ध्यान खींचते हैं कि वर्तमान मतदाता सूचीके अनुसार भारतीय मतदाताओंकी संख्या ३८ यूरोपीय मतदाताओंके पीछे केवल एक है। इसके अलावा, भारतीय मतदाता अपने समाजके सबसे आदरणीय लोग हैं। वे इस उपनिवेशमें लम्बे समय से निवास कर रहे हैं और यहाँ उनके भारी हित दाँव पर चढ़े हैं।

तथापि, कहा जाता है कि वर्तमान मतदाता सूचीसे यह नहीं जाना जा सकता कि भविष्य में भारतीय मत कितना बड़ा रूप अख्तियार कर लेंगे। परन्तु भारतीय समाजके सामने गत दो वर्षोंसे मताधिकारके छीने जानेका खतरा उपस्थित है। इस बीच पहलेके अलावा किन्हीं भारतीयोंने मतदाता सूची में अपने नाम नहीं लिखाये। इससे, हमारे नम्र मतके अनुसार, इस तर्कका पूरा खण्डन हो जाता है।

सच तो यह है और हम व्यक्तिगत अनुभवसे कह सकते हैं कि, यद्यपि कानूनके अनुसार मताधिकार पानेके लिए बहुत कम सम्पत्तिकी आवश्यकता है, उपनिवेशमें उतनी भी योग्यता रखनेवाले भारतीयोंकी संख्या बहुत कम है। प्रार्थियोंका आदरपूर्वक निवेदन है कि विचाराधीन विधेयकपर अनेकानेक आपत्तियाँ की जा सकती हैं। वह अत्यन्त द्वेषजनक रूपमें रंग-भेद दाखिल करने वाला है क्योंकि, जिन दूसरे देशों में चुनावमूलक प्रातिनिधिक संस्थाएँ नहीं हैं उनके

 
  1. पादरी के विशिष्ट क्षेत्रोंकी परिषदोंका कानून।