सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 11.pdf/१७

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

आभार इस खण्डकी सामग्री के लिए हम आश्रम संरक्षक और स्मारक न्यास ( साबरमती आश्रम प्रिज़र्वेशन ऐंड मेमोरियल ट्रस्ट) तथा संग्रहालय; नवजीवन ट्रस्ट, अहमदाबाद ; गांधी स्मारक निधि और संग्रहालय, नई दिल्ली; सर्वोन्ट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी, पूना; कलोनियल ऑफिस और इंडिया ऑफिस लाइब्रेरीज़, लन्दन; श्री छगनलाल गांधी, श्रीमती राधाबेन चौधरी, श्रीमती सुशीलाबेन गांधी, श्री सी० के० भट्ट, श्री रेवाशंकर सोढा, श्री नारणदास गांधी, श्री यूजेन जोसेफ पॉल, श्री ए० एच० वेस्ट, डॉ० कूप्पन; गांधीजीनी साधना और 'लेटर्स ऑफ श्रीनिवास शास्त्री' पुस्तकों और निम्नलिखित समाचारपत्रों तथा पत्रिकाओंके प्रकाशकोंके आभारी हैं : 'केप टाइम्स', 'डायमण्ड फील्ड एडवर्टाइज़र', 'इंडियन ओपिनियन', 'द ट्रान्सवाल लीडर', 'स्टार', 'टाइम्स आफ इंडिया' और ऑनरेबल मिस्टर गोखलेज विजिट टु साउथ आफ्रिका, १९१२ । अनुसन्धान और सन्दर्भ सम्बन्धी सुविधाओंके लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पुस्तकालय, गांधी स्मारक संग्रहालय, इंडियन कौंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्सके पुस्तकालय, सूचना तथा प्रसारण मन्त्रालय, नई दिल्ली, के अनुसन्धान तथा सन्दर्भ विभाग, साबरमती संग्रहालय और गुजरात विद्यापीठ ग्रन्थालय, अहमदाबाद और श्री प्यारेलाल नय्यर हमारे धन्यवादके पात्र हैं। प्रलेखोंकी फोटो नकलें तैयार कर देनेके लिए हम सूचना तथा प्रसारण मन्त्रालय के फोटो-विभाग, नई दिल्लीके आभारी हैं। Gandhi Heritage Portal