कोई दूसरा काम कर रहे हैं। (इन्हें तथा भविष्य में उक्त प्रतिष्ठान (सेटिलमेंट) में आकर बसनेवाले और अनुसूची "ख" पर सही करनेवाले[१] अन्य व्यक्तियोंको आगे 'निवासी'--सेटलर कहा जायेगा)।
५. उक्त प्रतिष्ठानके वर्तमान निवासियों में से बहुसंख्यक उक्त प्रतिष्ठान में निम्नलिखित शर्तोपर, निम्नलिखित ध्येयों और प्रयोजनोंकी सिद्धिके लिए शामिल हुए थे--
(१) अपना रहन-सहन यथासम्भव ऐसा बनाना कि अन्ततोगत्वा दस्तकारीके[२] द्वारा अथवा यथासम्भव यन्त्रोंकी मददके बिना खेती करके जीविकोपार्जनकी सामर्थ्य पैदा हो;
(२) दक्षिण आफ्रिकामें बसे हुए यूरोपीयों और ब्रिटिश भारतीयोंके बीच और अधिक सद्भावना पैदा करनेकी दृष्टिसे सार्वजनिक कार्य करना, और ब्रिटिश भारतीयोंकी तकलीफों को प्रकाशमें लाना तथा उन्हें दूर करवानेका प्रयत्न करना;
(३) उन आदर्शोका पालन और प्रचार, जिन्हें टॉल्स्टॉय और रस्किनने अपने जीवन और ग्रन्थोंमें प्रस्तुत किया है।
(४) स्वयं पवित्र जीवन बिताकर दूसरोंको निजी जीवनमें पवित्रता लानेकी प्रेरणा देना;
(५) मुख्यतः भारतीय बच्चोंको उनकी अपनी मातृभाषाओंके माध्यम से शिक्षा देने के लिए एक स्कूल खोलना;
(६) कुदरती उपचारोंके द्वारा रोगोंकी रोकथामकी दृष्टिसे एक सेनेटोरियम और आरोग्य भवन स्थापित करना;
(७) अपने-आपको अन्यान्य सामान्य उपायों द्वारा मानवताकी सेवाके योग्य बनाना;
(८) उल्लिखित आदर्शोंके प्रचार और प्रसारके लिए उक्त 'इंडियन ओपिनियन' को चलाना;
६. और उक्त पक्ष एक अब उक्त जमीन, मकान, मशीनें, समाचारपत्र और अन्य सभी आनुषंगिक वस्तुएँ, व्यवसायसे सम्बन्धित माल, बहियोंमें दर्ज पावना, साज-सामान तथा उससे और प्रतिष्ठान (सेटिलमेंट) से सम्बन्धित दूसरी चीजें, जिनमें इंटरनेशनल प्रिंटिंग प्रेसका कारोबार भी शामिल है, उक्त दूसरे पक्षको तथा अपनेको न्यासके रूपमें उक्त प्रतिष्ठानके उपयोग और अनुच्छेद ५ में गिनाये गये ध्येयों और कार्योंकी पूर्णतर सिद्धिके लिए हस्तान्तरित करना, सौंपना और इसलिए उनके नामपर कर देना चाहता है;
७. और पक्ष दोके व्यक्तियोंने व्यक्तिश: और मिलकर अपने और पक्ष एकके नाम पूर्वोक्त जमीन, मकानों आदिका, जिनका कि पहले उल्लेख हो चुका है, हस्तान्तरित किया जाना स्वीकार किया है और उक्त न्यासको उक्त पक्ष एकके साथ इसके पहले और बादमें कही गई शर्तोंपर अंगीकार किया है;