डायरी : १९१२ ४०९ किम्बर्ले पहुँचे। मेयर आदि स्टेशनपर । सामीके यहाँ ठहरे। टाउन हॉलमें सभा । अक्तूबर २६, शनिवार एक खदानको देखने गये। ऑलिवर आये । मैक्लेरेन । रातको भोज । अक्तूबर २७, रविवार, आश्विन वदी १ ऑलिवरके यहाँ गये । भारतीयोंकी सभा । क्लार्क्सडॉर्पको रवाना । क्रिस्टियाना, ब्लूम- हॉफ और विंडसॉर्टन में मानपत्र । अक्तूबर २८, सोमवार क्लार्क्सडॉर्प, पॉचेफ्स्ट्रूम और क्रूगर्सडॉर्प में मानपत्र । जो० ब० पहुँचे । स्टेशनपर मान- पत्र । माउंट व्यूमें ठहरे । नौकरोंको दिया ३. 0. o अक्तूबर १९, मंगलवार कार्लटन होटलमें यूरोपीयों द्वारा स्वागत । अक्तूबर ३०, बुधवार हॉस्केनके यहाँ समारोह । अक्तूबर ३१, गुरुवार फ्री मेसन हॉलमें भोज । टी० नायडूको दिया १०. ०.० नवम्बर १, शुक्रवार ग्रैंड नेशनल होटलमें चीनियोंके साथ जलपान । ड्रिल हॉलमें भारतीयोंकी सभा, स्त्रियों द्वारा मानपत्र । रातको अलेक्जैंडरके यहाँ ठहरे। नवम्बर २, शनिवार टॉल्स्टॉय फार्म में । नवम्बर ३, रविवार टॉल्स्टॉय फार्म में । नवम्बर ४, सोमवार टॉल्स्टॉय फार्म में । नवम्बर ५, मंगलवार फार्मसे रवाना । चैपलिनके यहाँ चाय । नवम्बर ६, बुधवार बॉक्सबर्ग और जस्टिनकी बस्तियाँ देखीं । सायंकाल नेटालको रवाना । १. देखिए " भाषण: किम्बर्लेकी सभामें", पृष्ठ ३३४-३५ । २. मैक्लेरेन ब्लूमफॉटीनके भारतीयोंकी शिकायतें प्रस्तुत करनेके लिए आये थे । ३. देखिए " भाषण : किम्बलेमें श्री गोखलेको दिये गये भोजके अवसर पर " पृष्ठ ३३५-३७ । Gandhi Heritage Porta
पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 11.pdf/४४५
दिखावट