सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 11.pdf/५८८

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

परिशिष्ट १५ गांधीजीके नाम गृह-सचिवका तार ६ / इ. आपके पहली फरवरीके तारका संदर्भ, जान पड़ता है आपको फरवरी ७, १९१२ कुछ गलतफहमी हुई है । विधेयकमें कहीं भी न्यायालयोंको क्षेत्राधिकारसे वंचित नहीं रखा गया है, और यह सोचना गलत है कि धारा पांच या अन्य किसी धाराके अन्तर्गत अन्तमें न्यायालय में अपील नहीं की जा सकेगी । अधिवास प्रमाणपत्रोंके बारेमें, समूचे संघ में ऐसी एक व्यवस्था करना बिलकुल असम्भव है। नेटाल तकमें इन प्रमाणपत्रोंका घोर दुरुपयोग हुआ है, और एक हजार से अधिक प्रमाणपत्र अनधिकारी लोगोंके पास पाये और जब्त किये जा चुके हैं । प्रवासियों द्वारा दिये जानेवाले हलफनामेके सम्बन्धमें परिच्छेद ३३ के खण्ड आठके अन्तर्गत उठनेवाले प्रश्नके सिलसिले में ऑरेंज फ्री स्टेट कुछ कठिनाइयाँ बतला रहा है और विभाग इसके बारेमें विधि-विभागके अधिकारियोंको राय ले रहा है । विधेयककी धाराके वर्तमान स्वरूपके अनुसार भी क्या हलफनामा अपेक्षित है, यह बात संदिग्ध मालूम होती है । आशा है कि इस व्याख्या के साथ विधेयककी व्यवस्थाएँ स्वीकार्य होंगी, क्योंकि भेदमूलक व्यवस्थाओंसे रहित एक सामान्य प्रवासी कानून पास करनेकी किसी दूसरी कोशिशको बिलकुल भी सम्भावना नहीं । मन्त्रीने दक्षिण आफ्रिकाके सभी भागोंके लोगोंको अत्यधिक उत्तेजित करनेवाले इस प्रश्नके बारेमें अन्तिम रूपसे समझौता करनेकी भरसक कोशिश की है, और उनको आशा है कि उससे सीधे सम्बन्धित लोग उनकी कोशिशोंको बल पहुँचायेंगे, और वे आशा व्यक्त करते हैं कि आप अपने देशवासियोंपर अपने निर्विवाद प्रभावका उपयोग इसी लक्ष्यके लिए करेंगे । विधेयकमें भेदमूलक व्यवस्थाएँ नहीं हैं और आप सदा ही प्रतिष्ठा और आत्मसम्मानकी जिस भावनापर सबसे अधिक जोर देते रहे हैं, उसे भी यह सन्तुष्ट करता है । [ अंग्रेजीसे ] टाइप की हुई अंग्रेजी प्रति (५६१९ ) की फोटो नकलसे । परिशिष्ट १६ गांधीजीके नाम लेनका पत्र केप टाउन मई १४, १९१२ प्रिय श्री गांधी, आपको लिखूँ । मन्त्री महोदयने मुझसे कहा है कि मैं आपके २४ फरवरीके पत्रके सिलसिले में उस पत्र में आपने प्रस्तावित प्रवासी विधेयकके सम्बन्ध में अपने वकील द्वारा दी हुई रायका जिक्र किया था । जनरल स्मटसने मुझसे कहा है कि मैं संसदमें आजकल पेश प्रवासी विधेयकके प्रारूपके खण्ड २८ के उप-खण्ड २ के स्थानपर रखे जानेवाले उप-खण्डके नये प्रस्तावित प्रारूपकी एक प्रति आपको Gandhi Heritage Portal