। कपास उद्योगपर प्रश्न ४१५ रखा है । मैं अपने देशबन्धुओंसे यह प्रार्थना करूँगा कि वे स्वदेशी आन्दोलनको बहिष्कार- के साथ न मिलायें । [ गुजरातीसे ] गुजरात मित्र अने गुजरात दर्पण, ६-७-१९१९ ३७१. कपास उद्योगपर प्रश्न ' [ जून २९, १९१९ से पूर्व ] महात्मा मो० क० गांधी द्वारा माँगी गई जानकारी प्रश्न कपास उद्योग देखिए बयान क देखिए बयान 'ख' १. भारतमें उगाई जानेवाली कपासकी विभिन्न किस्में और उनके नाम । २. वे किस्में कहाँ-कहाँ पैदा होती हैं और औसत उपज कितनी है । ३. औसत दरें । १. यह निम्नलिखित पत्रके साथ संलग्न था : देखिए बयान 'ग' तथा परिशिष्ट 'ख 'के पृष्ठ २६ तथा २८ इंडियन इंडस्ट्रियल कन्फरेंस अवैतनिक संयुक्त मन्त्रीका कार्यालय २३, चर्च गेट स्ट्रीट फोर्ट, बम्बई २९ जून, १९१९ महात्मा मो० क० गांधी बम्बई प्रिय महोदय, आपकी इच्छा के अनुसार मैंने कार्यालयमें उपलब्ध सूत्रोंके आधारपर पयासम्भव आपके प्रश्नोंके उत्तर देनेका प्रयत्न किया है। कुछ प्रश्न अभी विचाराधीन हैं; उनके बारेमें पूरी जानकारी मिलते ही उत्तर आपके पास भेज दिये जायेंगे । विलम्बके लिए क्षमाप्रार्थी, आपका विश्वस्त, एम० बी० संत सहायक मन्त्री, वास्ते अवैतनिक संयुक्त मन्त्री २. यह और इसके बाद जिन परिशिष्टों तथा बयानोंका हवाला दिया गया है उन्हें यहाँ नहीं दिया जा रहा है । Gandhi Heritage Portal
पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 15.pdf/४४५
दिखावट