सामग्री के साधन - सूत्र गांधी स्मारक संग्रहालय, नई दिल्ली : गांधी साहित्य और सम्बन्धित कागजात- का केन्द्रीय संग्रहालय तथा पुस्तकालय, देखिए खण्ड १, पृष्ठ ३५९ । साबरमती संग्रहालय : पुस्तकालय तथा आलेख संग्रह : जिनमें गांधीजीके दक्षिण आफ्रिकी कालके और १९३३ तकके भारतीय कालसे सम्बन्धित कागजात सुरक्षित हैं। देखिए खण्ड १, पृष्ठ ३६० । E अमृतबाजार पत्रिका' : कलकत्तासे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक । 'आज' : बनारससे प्रकाशित दैनिक | if 'ट्रिब्यून' : अम्बालासे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक | नवजीवन' (१९१९-१९३१) : गांधीजी द्वारा सम्पादित अहमदाबादसे प्रकाशित गुजराती साप्ताहिक, जो कभी-कभी सप्ताहमें दो बार भी निकलता था; यह 'नवजीवन अने सत्य' (१९१५ - १९१९) नामक गुजराती मासिकके रूपको बदलकर निकाला गया था, जिसका पहला अंक ७ सितम्बर, १९१९ को निकला । १७ अगस्त, १९१९ से इसका हिन्दी संस्करण भी प्रारम्भ किया गया था । 'बॉम्बे क्रॉनिकल' : बम्बईसे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक । f 'यंग इंडिया' (१९१९ - १९३१) : अहमदाबादसे प्रकाशित अंग्रेजी साप्ताहिक । सम्पादक, मो० क० गांधी, प्रकाशक, मोहनलाल मगनलाल भट्ट । 'लीडर' : इलाहाबादसे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक । ' सर्चलाइट': पटनासे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक | हिन्दू' : मद्राससे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक | ' मधपुडो' : आश्रम विद्यालय, साबरमतीकी हस्तलिखित पत्रिका । पंजाबके उपद्रवोंके सम्बन्धमें कांग्रेसकी रिपोर्ट एक गुजराती अनुवाद | पश्चिम बंगाल सीक्रेट पुलिस रेकर्ड्स । पुलिस एब्स्ट्रैक्ट्स ऑफ इन्टैलिजेंस, पंजाब | बॉम्बे सीक्रेट एब्स्ट्रैक्ट्स भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसके ३५ वें अधिवेशनकी रिपोर्ट, दिसम्बर १९२० । f महादेव देसाईकी हस्तलिखित डायरी, स्वराज्य आश्रम, बारडोली । बापुना पत्रो : मणिबहेन पटेलने' (गुजराती) : सम्पादक, मणिबहेन पटेल, नवजीवन प्रकाशन मन्दिर, अहमदाबाद । महात्मा : लाइफ ऑफ मोहनदास करमचन्द गांधी' (अंग्रेजी) : मो० दी० गो० तेन्दुलकर, झवेरी ऐंड तेन्दुलकर, बम्बई, १९५१-४; आठ जिल्दों में । 'महादेव भाईनी डायरी', खण्ड ५ (गुजराती) : नरहरि परीख, नवजीवन प्रकाशन मन्दिर, अहमदाबाद । 'स्पीचेज बाई लॉर्ड चेम्सफोर्ड', खण्ड २ (अंग्रेजी) : गवर्नमेंट मोनोटाइप प्रेस, शिमला १९२१ । Gandhi Heritage Portal
पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 19.pdf/६१८
दिखावट