सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 19.pdf/६२१

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

तारीखवार जीवन-वृत्तान्त जनवरी २० : विद्यार्थियोंकी सभा, बम्बई में भाषण । ५९३ जनवरी २३ : कलकत्तामें चित्तरंजन दासकी अध्यक्षतामें हुई विद्यार्थियोंकी सभा तथा चित्तरंजन दासके निवास स्थानपर हुई महिलाओंकी सभामें भाषण । जनवरी २६ : व्यापारियोंकी सभा, कलकत्तामें भाषण । अपनी पुस्तक "हिन्द स्वराज्य पर 'यंग इंडिया' में लिखते हुए उन्होंने बताया कि उसमें वर्णित स्वराज्यकी स्थापना करना आज मेरा ध्येय नहीं है । जनवरी २७ : कलकत्तामें तिलक राष्ट्रीय विद्यालयके उद्घाटन समारोह में भाषण । जनवरी २८ : ड्यूक ऑफ कनॉट कलकत्ता पहुँचे । जनवरी २९ : कलकत्तामें स्नातकोत्तर छात्रों और कानूनके विद्यार्थियोंकी सभामें भाषण । जनवरी ३० : गुजरांवालामें पंजाब - छात्रसभाने कांग्रेसके असहयोग सम्बन्धी प्रस्तावके समर्थनमें प्रस्ताव पास किया । गांधीजी, चित्तरंजन दास और मुहम्मद अलीने उपर्युक्त सभाको उनके प्रस्तावके लिए बधाईका एक संयुक्त संदेश भेजा । गांधीजी कलकत्ताके समीप बेलूरमठमें स्वामी विवेकानन्दकी वर्षगाँठ समारोहमें शामिल हुए। फरवरी १: कलकत्तामें ड्यूक ऑफ कनॉटने बंगालकी नई विधान परिषद्का उद्घाटन किया। गांधीजीने कलकत्ताके मिर्जापुर चौक और विलिंगडन चौककी सभाओंमें मॉण्टेग्यु चैम्सफोर्ड सुधारोंपर असन्तोष प्रकट करते हुए भाषण दिया । फरवरी २ से पूर्व : ड्यूक ऑफ कनॉटको लिखे अपने पत्र में गांधीजीने लिखा कि आपके स्वागतमें हिस्सा न लेना आपके विरुद्ध प्रदर्शन नहीं है, बल्कि उस प्रणाली- के विरुद्ध प्रदर्शन है जिसको बल देनेके लिए आप आये हुए हैं तथा पत्रमें आगे उन्होंने उनसे असहयोग के उद्देश्यका अध्ययन कर उसे समझनेका अनुरोध किया । फरवरी ४: कलकत्तामें राष्ट्रीय महाविद्यालयके उद्घाटनपर भाषण । फरवरी ६ : पटनामें बिहार राष्ट्रीय विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय महाविद्यालयके उद्घा- टनपर तथा सार्वजनिक सभामें भाषण । फरवरी १० : काशी विद्यापीठके शिलान्यासके अवसरपर भाषण । फैजाबादमें भाषण । फरवरी १३ : दिल्ली में तिब्बिया कालेजके उद्घाटनपर भाषण । फरवरी १५ : लाला लाजपतरायकी अध्यक्षतामें भिवानीमें हुए हरियाना ग्रामीण सम्मे- लन में भाषण । फरवरी १६ : गांधीजीने रोहतकमें ग्रामीण सम्मेलन में भाषण दिया, जाट स्कूल देखा तथा वैश्य हाई स्कूलका शिलान्यास किया । फरवरी १७ : कालीकटमें याकूब हसन तथा अन्य तीन लोगों को गिरफ्तार करके ६ महीनेकी सजा दे दी गई। फरवरी १९: गांधीजी द्वारा गुजरांवालाकी सार्वजनिक सभामें भाषण । फरवरी २० : लाहौरके पास ननकाना साहबमें गुरुद्वारेपर कब्जा करनेके प्रयत्नमें महन्त नारणदास के अनुयायियों द्वारा १६० अकाली सिख मार डाले गये । १९-३९ Gandhi Heritage Portal