सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 19.pdf/६२३

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

तारीखवार जीवन-वृत्तान्त अप्रैल ५ : मसूलीपट्टम में नगरपालिका द्वारा दिये गये मानपत्र के उत्तरमें भाषण । अप्रैल ६ : राष्ट्रीय सप्ताह प्रारम्भ हुआ । चिरलामें भाषण । ५९५ अप्रैल ७ : नैलोर में गांधीजीने तिलक विद्यालयका उद्घाटन किया और सार्वजनिक सभा में भाषण दिया । अप्रैल ८ : मद्रासकी सार्वजनिक सभामें भाषण देते हुए ब्राह्मणों और अब्राह्मणोंसे प्रार्थना की कि वे एक दूसरेको समझने और मिलजुल कर रहनेका प्रयत्न करें । अप्रैल १० : बम्बई में स्वराज्य सभा, भारतीय होमरूल लीग तथा केन्द्रीय खिलाफत समितिके तत्त्वावधान में आयोजित सार्वजनिक सभामें भाषण । अप्रैल १३ : गांधीजीने 'यंग इंडिया' के अपने लेख में लिखा कि यह आवश्यक है कि सब भारतीयोंका अपना एक झण्डा हो जिसके लिए हम जियें और मरें । अहमदाबादको सार्वजनिक सभामें उन्होंने घोषणाको कि "हम ऐसा स्वराज्य चाहते हैं जो रामराज्य जैसा हो "; इसके बाद उन्होंने दलित वर्ग सम्मेलन में भाषण दिया । Gandhi Heritage Portal