पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 2.pdf/१३०

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
१०८
सम्पूर्ण गांधी वाङ् मय

ही। सड़ककी पटरीपर चलना (कमसे-कम जोहानिसबर्गमें तो) मना है। रेलके पहले और दूसरे दर्जेमें सफर नहीं कर सकते। तो, आप देखेंगे कि ट्रान्सवालमें भी भारतीयोंको कोई चैन नहीं लेने दे रहा है। इतनी सब बन्दिशों—नहीं, अकारण अपमानोंके बावजूद भारतीयोंसे, अगर श्री चेम्बरलेन बीचमें हस्तक्षेप नहीं करेंगे, तो फौजकी अनिवार्य नौकरी ली जा सकेगी। फौजी काम-सम्बन्धी सुलहके अनुसार सारे ब्रिटिश प्रजाजनोंको इस नौकरीसे बरी रखा गया है। परन्तु जब ट्रान्सवालकी विधानसभामें इस प्रश्नपर विचार हो रहा था, उस समय इस आशयका एक प्रस्ताव जोड़ दिया गया कि वहाँ ब्रिटिश प्रजाजनोंका अर्थ केवल 'गोरे' होगा। फिर भी, भारतीयोंने इंग्लैंडकी सरकारको इस मटे के बारेमें अपना प्रार्थनापत्र भेजा है। केप कॉलोनी भी उसी राह पर जा रही है। उसने हाल ही में ईस्ट लंदनकी म्युनिसिपैलिटीको यह सत्ता दी है कि वह भारतीयोको सड़ककी पटरियोंपर नहीं चलने दे और निश्चित बस्तियोंके अन्दर ही उन्हें बसने के लिए मजबूर करे। इस तरह आप देखेंगे कि दक्षिण आफ्रिकामें प्रायः सभी जगह भारतीयोंपर चारों ओरसे धावा बोला जा रहा है। और याद रहे, हम अपने लिए कोई विशेष अधिकार नहीं माँग रहे हैं। हम तो केवल उन्हीं अधिकारोंका दावा कर रहे है जो बिलकुल वाजिब है। राजनीतिक सत्ताकी महत्त्वाकांक्षा हमें नहीं है। हम तो केवल इतना ही चाहते हैं कि हमें अपना व्यापार सुखसे करने दिया जाये, जिसके लिए एक राष्ट्रको हैसियतसे हम बहुत योग्य हैं। हमारा खयाल है। कि हमारी यह मांग बिलकुल वाजिब है।

[प्र॰] यह तो दुखड़ोंकी बात हुई। मालूम होता है कि सारे दक्षिण आफ्रिकामें भारतीयोंको ये तकलीफें है। अब, मिस्टर गांधी, यह बताइए कि वहाँकी अदालतोंमें भारतीय बैरिस्टरोंपर कैसी गुजरती है?

[उ॰] हाँ, यह बात! अदालतोंमें किसी जातिके एडवोकेटों और अटर्नियोंमें कोई भेद नहीं होता। वहाँ तो योग्यता ही काम करती है। उपनिवेशमें वकील तो बहुत हैं। परन्तु वकालती बुद्धि-कौशलकी दृष्टिसे वहाँका यह वर्ग बहुत ऊँचे दरजेका नहीं है। यरोपीय वकील वहाँ बहत-से है और यह कहने की जरूरत नहीं होनी चाहिए कि जिन्होंने इंग्लैंडमें शिक्षण, प्रशिक्षण और पदवी पाई है सारा काम उन्हींके' हाथोंमें है। परन्तु मैं मानता हूँ कि यह अंग्रेजी पदवी ही है—जिन्होंने भी उसे प्राप्त किया है—जो हमें समानताके धरातलपर लानेका काम करती है। जिनके पास केवल भारतीय पदवी है उनके लिए वहाँ कोई स्थान नहीं है। हाँ, मैं समझता हूँ कि भारतीय वकीलोंके लिए उन सब लोगोंके पास अवश्य गुंजाइश है जिनके दिलमें अपने देशभाइयोंके लिए प्रेम है।

दक्षिण आफ्रिकाके राजनीतिक मामलोंके बारेमें श्री गांधीने कुछ न कहना ही उचित समझा।

[अंग्रेजीसे]
इंग्लिशमैन, १४–११–१८९६