पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 20.pdf/३१२

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

टिप्पणियां २९१ है, उन्हे जातीय बड़प्पन जताना चाहते है।" मै लॉर्ड रीडिंगको यह बता देना चाहता हूँ कि उनका यह कथन औसत भारतीयके प्रतिदिनके अनुभवसे इतना भिन्न है कि इससे लोगोके मनमे उनकी निर्णयबुद्धि तथा उनके उद्देश्यकी ईमानदारी-तक के प्रति सन्देह उत्पन्न हो जाना अवश्यम्भावी है। वे अपने कर्मचारियो तथा अधिकारियोको आचरणके जो प्रमाणपत्र देगे, उनमे भी लोगोको यही लगेगा कि वे जान-बूझकर सत्यकी ओरसे आँखे फेर रहे है और न्याय नही करना चाहते। लोग इस बातमे शककी गुजाइश भी नहीं मानेगे और यही समझेंगे, जैसा कि मैं समझता हूँ, कि वाइसराय स्वेच्छासे अपनी ऑखें बन्द नही किये है बल्कि उन्हे सिवा उन चीजोके, जो नौकर- शाही उन्हे दिखानेको तैयार है, और कोई चीज देखने ही नहीं दी जाती। पाँच सोधी मंजिलसे तथ्य यह है कि किसी भी वाइसरायके लिए सत्यको देख पाना असम्भव है, क्योकि सालमे सात महीने वह पहाड़की चोटियोपर रहता है, और जब वह मैदानमे रहता है तब भी पूर्णत अलग-सा रहता है। जरा बम्बईके एक ऐसे व्यापारीकी कल्पना कीजिए जो सबसे ऊपरवाली मजिलसे व्यवसाय संचालन करता है, और जो अपने क्लर्को तथा सेल्समैनोसे केवल लिफ्टो एव फोनोके जरिये उनसे सम्बन्ध रखता है। बम्बईके लोग इस स्थितिसे सन्तुष्ट नहीं है, हालांकि वहाँ सबसे ऊपर और सबसे नीचेकी मजिलोके वीच कमसे-कम अनेक मजिलोकी ऐसी शृखला तो है, जिनमे लोग रहते है। पर शिमलेमे जो एक बड़ा व्यापार-भवन है उसके तथा मैदानमे रहनेवाले कराहते हुए करोडो लोगोके बीच तो ठोस निर्जीव चट्टान है, और उन अशक्त लोगोका चीत्कार भी, जब वह मैदानसे उठकर पहाड़की चोटीतक पहुँचता है, तो शून्यमे विलीन हो जाता है। राजकुमार सिद्धार्थको दुनियासे इतना अलग रखा गया कि उन्हे मालूम ही नहीं हो पाया कि दुख, अभाव तथा मृत्यु क्या चीजे है। वे एक ईमानदार वे नवयुवक थे। पर यदि एक घटना घटी होती तो ससारको उनका नाम भी मालूम न होने पाता। वे अपनी जनतासे अधिक दूर नहीं रहते थे, और उनका जीवन भी वैसा ही था जैसा उनके पिताको प्रजाका । सिद्धार्थ जनतासे मुश्किलसे तीस फुटकी ऊँचाईपर रहते थे, जब कि वाइसराय साढे सात हजार फुटकी ऊँचाईपर रहते है। फिर वाइसराय जनताकी आशाओ तथा आशकामोको नहीं समझ पाते इसमे उनका दोष नहीं है। उन्होने यदि स्वेच्छासे अपनेको जनतासे विच्छिन्न रखा हो तो बात अलग है। जवतक वे शारीरिक एवं मानसिक रूपसे शिमला-वास करते रहेगे तबतक उन्हे सत्यसे अनभिज्ञ रखा जायेगा जैसे कि सिद्धार्थको रखा गया था। पर एक घटना तो उनकी भी आंखोके सामने उपस्थित है, जैसी उस सुप्रसिद्ध युवक राजकुमारके लिए थी जिसकी विश्व आज बुद्धके रूपमै पूजा करता है। वह घटना है असह्योग। और यदि लॉर्ड रीडिंगकी आँखे तथा कान खुले है तो वे शीघ्र ही सत्यको देख-सुन सकते है। १ तात्पर्य समुद्रको सतहसे शिमलेकी ऊंचाईसे है।