सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 20.pdf/४०४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

________________

३७२ सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय देशके लिए घातक हो, हमारी जान ही क्यों न कभी स्वीकार नहीं करेंगे, चाहे उसे अस्वीकार करने में चली जाये । यही असहयोग है । अनुकरणीय श्री विट्ठलभाई पटेलको नगरपालिका या विधान मण्डलोंसे जूझनेमें जो सुख मिलता है वह और किसी काममें नहीं मिलता । ६ तारीखको थानाके जिला बोर्डमें निम्नलिखित प्रस्ताव रखते हुए वे पूरे जोशमें थे : (१) यह बोर्ड इस बातपर दुःख प्रकट करता है कि शराबकी बिक्री बढ़ रही है और उसके फलस्वरूप जनताके चरित्र, स्वास्थ्य और सम्पत्तिका नाश हो रहा है। (२) यह बोर्ड इस अभिशापको दूर करनेके लिए आरम्भ किये गये आन्दोलनका स्वागत करता है और इस आन्दोलनके संगठनकर्त्ताओंने जनसेवाकी जो भावना दिखाई है उसके लिए बधाई देता है । (३) यह बोर्ड इस बातपर दुःख प्रकट करता है कि उसके पास इस तरहका कोई अधिकार नहीं है, जिसके बलपर वह शराबको बिक्री रोक सके । इसलिए बोर्डकी सम्मति है कि जो अधिकार उसे प्राप्त हैं, अपने दायित्वपर वह उनका उपयोग धरना और कांग्रेस कमेटियोंको सहायता देने में करे, ताकि वह उन शराब बेचनेवालों को, जो स्वेच्छासे अपनी दूकानें बन्द कर दें, मुआवजा दे सके । - (४) ऊपर लिखे उद्देश्यको पूरा करने के लिए यह बोर्ड एक समिति नियुक्त करता है जिसके प्रधान और उपप्रधान -- प्रस्तावक • तथा श्री आचार्य सदस्य होंगे। यह समिति धरना देने के कामको नियोजित करेगी और पूरी तरह मद्य-निषेधको सफल बनायेगी । (५) बोर्ड इस समितिको अधिकार देता है कि शुरूमें वह ३,०००) रु० तक खर्च कर सकती है; और आगे चलकर इससे भी अधिक धन खर्च कर सकेगी। यह स्पष्ट ही एक साहसपूर्ण कदम है। यदि बोर्ड अन्ततक अपने प्रस्तावको कार्यान्वित करनेके लिए कटिबद्ध रहता है और अपने शासन क्षेत्रमें पूरी तरह शराबकी दुकानें बन्द करनेमें सफल होता है, तो वह अपनेको गौरवान्वित करेगा और देशकी महत्त्वपूर्ण सेवा करेगा। आशा है कि सारे भारतमें स्थानीय बोर्ड और नगरपालिकाओंके सदस्य श्री पटेलका अनुकरण करेंगे। यदि सारे भारतमें स्थानीय बोर्ड और नगर- पालिकाएँ इस सम्बन्ध में एक साथ कदम उठायें तो यह समाज-सुधारकोंको बल देगा और सरकारको मजबूत करेगा तथा इस तरह हिंसाका वह खतरा भी दूर होगा जो धरना देनेवालों, पुलिस और जनताके झगड़ोंसे पैदा हो सकता है। Gandhi Heritage Portal