सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 20.pdf/५०३

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

प्रस्ताव : चुनावके सम्बन्ध में ४७१ लिया जान पड़ता है। पारसी नौजवान शराबकी दुकानोंपर धरना देनेके लिए निकल पड़े हैं। पारसी सज्जन खादी पहनने लगे हैं । भारतके पितामहकी पौत्री बहन पेरीनने सिरसे पैरतक मोटी खादीकी पोशाक धारण की है । पारसी बहनोंने अपने जवाहरात तिलक स्वराज्य-कोषमें दे दिये हैं । पारसी राजकीय सभाने एम्पायर थियेटरमें तिलक जयन्ती मनाई है। अब बम्बईकी एक पारसी बहनने शराबकी दुकानपर धरना देनेकी इच्छा प्रकट की है और अन्य बहनोंसे भी वैसा करनेके लिए कहा है। उस बहतका कहना है कि अगर अन्य बहनें भी इस कार्यमें शामिल हो जायें तो इस समय धरना देनेसे हिंसाका जो भय बना रहता है वह बहुत अंशोंमें दूर हो जायेगा । और अभी हाल ही में हमपर जो यह आरोप लगाया गया है कि धरना देनेवालों में अवांछनीय व्यक्ति भी आ जाते हैं उस आरोप से भी हम मुक्त हो जायेंगे। इस बह्नको मैं बधाई देता हूँ । [ गुजराती से ] नवजीवन, ३१-७-१९२१ २२६. प्रस्ताव : चुनावके सम्बन्धमें महात्मा गांधीने निम्नलिखित प्रस्ताव पेश किया : [ बम्बई ३१ जुलाई, १९२१ ] १७. पिछले महीने बंगाल और मद्रासमें हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के चुनावोंसे सम्बन्धित संवैधानिक प्रश्नोंपर किसी पूर्वग्रहके बिना और उनके गुण-दोषोंपर नजर डाले बगैर, और इस तथ्यको देखते हुए कि समस्त भारतमें नये चुनाव अगले नवम्बर में या उससे पहले अवश्य होंगे और इस बातको भी ध्यानमें रखते हुए कि समस्त भारतके कांग्रेस-संगठनोंके सामने इस समय एक व्यस्त और भारी कार्यक्रम प्रस्तुत है, यह समिति देश-हितके खयालसे इन चुनावोंमें किसी प्रकारका हस्तक्षेप करना या खलल पहुँचाना ठीक नहीं समझती है और बंगाल तथा मद्रासके उन लोगोंको, जिनके दिलोंमें क्षोभ है, सलाह देती है कि वे अपने-अपने प्रान्तोंमें प्रान्तीय संगठनोंको अपना सहयोग दें जिससे कार्यक्रम सुचारु रूपसे चलाया जा सके और वह सफल हो । [ अंग्रेजीसे ] बॉम्बे सीक्रेट एब्स्ट्रैक्ट्स, १९२१ १. मणिभवन, लैबर्नम रोड, बम्बई में कांग्रेस कार्य समितिकी बैठक सुबह साढ़े आठ बजे हुई । गांधीजी द्वारा पेश किये गये इस प्रस्तावका मौलाना मुहम्मद अलोने अनुमोदन किया। प्रस्ताव बहुमतसे पास हो गया । Gandhi Heritage Portal