पत्र : महादेव देसाईको ५८३ ही ऐसा है कि वह समाजके सब अंगोंका पोषण करता है और मेरा तो विश्वास है कि ज्यों ज्यों समय बीतेगा, यह हिन्दुस्तानकी गरीबीको भी दूर करेगा । [ गुजरातीसे ] नवजीवन, ८-१२-१९२१ २३७. तार : श्रीमती मोतीलाल नेहरूको ' अहमदाबाद ८ दिसम्बर, १९२१ श्रीमती नेहरू इलाहाबाद करे । आपको और कमलाको बधाई । ईश्वर आपको साहस और आशा प्रदान मूल अंग्रेजी तारसे सौजन्य : म्यूनिसिपल म्यूजियम, इलाहाबाद गांधी चि० महादेव, २३८. पत्र : महादेव देसाईको [ साबरमती ८ दिसम्बर, १९२१] तुम्हारा तार और पत्र मिले। श्रीमती नेहरू शान्त होंगी। तुम निश्चिन्त भावसे अपना काम करते रहना । देवदास आ रहा है; तुम्हें उसकी पूरी मदद मिलेगी । और मददकी जरूरत हो तो माँगना । ' इंडिपेंडेंट' को सुधारना । संवाददाताओंकी रिपोर्टोंपर खूब अंकुश रखना । चाहे कम मिलें लेकिन अच्छी हों, ऐसा प्रबन्ध करना। सतीशबाबूकी मदद मिले तो १. ६ दिसम्बरको मोतीलाल नेहरू और जवाहरलाल नेहरूकी गिरफ्तारीपर। इसीके साथ गांधीजीने श्रीमती उमा नेहरूको भी एक सन्देश भेजा था, जिसका अनुवाद आज, १०-१२-१९२१ में प्रकाशित हुआ था । २. महादेवभाईका तार ७ तारीखको रातमें देरसे मिला था और देवदास ८ तारीखकी सुबह दिल्लीके लिए रवाना हो गये थे । ३. सतीशचन्द्र मुकर्जी । Gandhi Heritage Portal
पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 21.pdf/६१५
दिखावट