टिप्पणियाँ ५९३ जायें, यदि नेताओंकी मौजूदगी में हमारा मन कामके बजाय खेलमें ज्यादा रमता हो तो उनकी गैरहाजिरीमें हमें खुद जवाबदेही अपने सिरपर लेकर अगुआ हो जाना चाहिए। हमारे इस संग्राम में सबको अग्रणी होनेका अधिकार है। क्योंकि यहाँ अग्रणी वही है जो सबसे अधिक सेवा करे । सेवाके लिए अगुआ होने में द्वेष किस बातका ? सो, यदि देशबन्धु दास गिरफ्तार हो जायें तो हमें खुश होना चाहिए, निराश न होते हुए अधिक उत्साहह्वान होना चाहिए। और यह आशा रखनी चाहिए कि अब हमारी विजय नजदीक आती जा रही है । कसौटीपर चढ़े बिना हमें कुछ भी नहीं मिल सकता और यदि बिना कसौटीके मिल गया तो वह टिकनेवाला नहीं। जिस प्रकार बिना भूखके खाया हुआ भोजन नहीं पचता उसी प्रकार बिना दुःखके सुख भी नहीं पच सकता । ज्यों-ज्यों हमारे बन्धन हमारे आन्तरिक बलसे एकके बाद एक टूटते हैं त्यों-त्यों हमारी शक्ति बढ़ती है । परन्तु यदि बँधे हुए मनुष्यको कोई एकाएक छोड़ दे तो बन्धन टूट जानेपर भी वह अपंग-जैसा दिखाई देता है और वह होता भी है । वही हाल हमारा भी हो सकता है। अतएव हमारे नेताओंका जेल जाना मानो हमारी स्वतन्त्रता के प्रभातकालकी सूचना है । कांग्रेस के अधिवेशनमें भले ही हमारे नेता न आ पायें उसमें लालाजी न हों, दास न हों, मोहिउद्दीन साहब न हों, असमके फूकन न हों, फरुखाबादके शान्तिस्वरूप न हों, लखनऊके हरकरणनाथ न हों, आन्ध्रके गुप्ता न हों, मद्रासके याकूब हसन न हों, किचलू न हों, स्टोक्स न हों, पण्डित नेकीराम, पण्डित सुन्दरलाल, भगवानदीनजी, पीर बादशाह मियाँ, जितेन्द्रलाल बनर्जी, सेनगुप्त और ऐसे ही अन्य अनेक योद्धा भी न हों । लेकिन इसकी क्या चिन्ता ? भले उसमें अली-बन्धु न हों, वीर सिख सरदार न हों, हमें इसकी परवाह नहीं करनी चाहिए। उनका शरीर चाहे न रहे पर उनकी आत्मायें तो हमारे साथ ही रहेंगी। वे हमारे पराक्रमको देखेंगी। हमारी परीक्षा लेंगी। वे जाँचेंगी कि हम उनके बलिदान के लायक हैं या नहीं ? लड़नेवाले घायल हो जानेसे घबराते नहीं । वे तो समझते हैं कि घाव खानेसे तो अपना बल सिद्ध होता है और बल सिद्ध करना मानो विजय प्राप्त करना है । हमें यह दृढ़ विश्वास होना चाहिए कि जो जेलसे बाहर रहकर सेवा करता है वह जब निर्दोष होते हुए भी जेल जाता है, तब अधिक सेवा करता है। । पारसी भाई-बहनोंको मैं जानता हूँ कि कई जगह पारसी भाई-बहन कुछ घबराये हुए हैं और हिन्दुओं तथा मुसलमानोंसे डरका अनुभव करते हैं। मुझे यह बात लिखते हुए भी लज्जा आती है । जिस समय हम स्वराज्यके मन्त्रका जप कर रहे हैं उस समय यदि किसी एक समाजको, किसी समाजको ही क्यों, एक निर्दोष व्यक्तिको भी यदि भयका कारण रहता है तो स्वराज्यवादीके लिए यह लज्जाकी बात है । पारसी भाई-बहनोंको इतना आश्वासन तो मैं देता हूँ कि ऐसे सैकड़ों हिन्दू और मुसलमान हैं जो उनके लिए और इसी प्रकार ईसाई आदि अन्य अल्पसंख्यक समाजोंके लिए अपने प्राण दे सकते हैं। हो सकता है कि उन्हें कुछ अंग्रेज अधिकारी समझ-बूझकर या अनजाने भड़का २१-३८ Gandhi Heritage Portal
पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 21.pdf/६२५
दिखावट