तारीखवार जीवन-वृत्तान्त (२१ अगस्तसे, १४ दिसम्बर १९२१) २१ अगस्त : मलाबारमें २० अगस्तको मोपलों द्वारा विद्रोह करने, खिलाफत राज स्थापित करने और हिन्दू जमींदारोंको लूटनेके सम्बन्धमें सरकारने सैनिक- घोषणा की । २२ अगस्त : तेजपुरकी एक सार्वजनिक सभामें गांधीजीने विदेशी कपड़ोंकी होली जलाई । २४ अगस्त : जोरहाटमें कर-दाता संघ और सार्वजनिक सभा द्वारा अभिनन्दन । तिनसुखिया होते हुए डिब्रूगढ़को रवाना हुए। २५ अगस्त : डिब्रूगढ़ में स्त्रियोंकी सभा और सार्वजनिक सभामें भाषण । ३० अगस्त : युवराज के आगमन के विरोध में हड़ताल करनेकी सलाह देते हुए सिलहटसे वल्लभभाई पटेलको पत्र और तार भेजा । ३१ अगस्त : चटगाँव में हड़ताली रेल कर्मचारियोंको बताया कि उन्होंने दक्षिण आफ्रिकामें किस प्रकार चालीस हजार मजदूरोंकी हड़तालका सफलतापूर्वक नेतृत्व किया था। १ सितम्बर : विदेशी कपड़ोंकी होली जलाने के सम्बन्धमें सी० एफ० एन्ड्रयूजको उत्तर विनाशका नैतिक औचित्य " शीर्षकसे 'यंग इंडिया' में एक लेख देते हुए लिखा । CE ५ सितम्बर : वल्लभभाई पटेलको सविनय अवज्ञा स्थगित रखने के सम्बन्धमें लिखा । ६ सितम्बर : गांधीजी कलकत्तामें रवीन्द्रनाथ ठाकुरसे मिले । ७ सितम्बर : पंजाब सभाकी बैठकमें भाषण | मारवाड़ी व्यापारियोंसे बातचीत की। ८ सितम्बर : विदेशी कपड़े के बहिष्कारपर सार्वजनिक सभामें भाषण । १० सितम्बर : खिलाफत स्वयंसेवकोंके समक्ष भाषण । १३ सितम्बर : मिदनापुरकी सभामें भाषण । १४ सितम्बर : मलाबार जाते हुए वालटेयरमें मुहम्मद अलीकी गिरफ्तारी । मुहम्मद अली तथा अन्य लोगोंकी गिरफ्तारीपर गांधीजीने बम्बईके नागरिकोंको सन्देश भेजा । १४ सितम्बर के पश्चात् : एक ज्ञापन-पत्र जारी किया जिसमें मुहम्मद अली तथा अन्य लोगोंकी गिरफ्तारीपर विचार-विमर्श करनेके लिए नेताओंको बम्बई आमन्त्रित किया । १५ सितम्बर : मद्रास पहुँचे । 'डेली एक्सप्रेस' और 'मद्रास मेल के प्रतिनिधियोंसे भेंट | सार्वजनिक सभामें भाषण । मद्रास में हिन्दी प्रचारके लिए हिन्दी-प्रेमियोंसे आर्थिक सहायता देनेकी अपील । Gandhi Heritage Portal
पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 21.pdf/६३६
दिखावट