तारीखवार जीवन-वृत्तान्त ६०५ १६ सितम्बर : मद्रासमें स्त्रियों, कपड़े के व्यापारियों और मजदूरोंकी सभा में भाषण । १७ सितम्बर : कडालोरकी सार्वजनिक सभामें भाषण । पोर्टनोव होते हुए कुम्भकोणम् रवाना । सर शंकरन नायरने भारत परिषद् त्यागपत्र दे दिया । १८ सितम्बर : चित्तरंजनदास कांग्रेस अध्यक्ष चुने गये । कुम्भकोणमें गांधीजीने सार्वजनिक सभामें भाषण दिया । १९ सितम्बर : त्रिचिनापल्ली में नगरपालिका और कांग्रेस कमेटी द्वारा दिये गये मान- पत्रके उत्तरमें भाषण । २० सितम्बर : श्रीरंगम्में नगरपालिकाके मानपत्रके उत्तरमें तथा सार्वजनिक सभामें भाषण । २१ सितम्बर : डिंडीगलमें नगरपालिका मानपत्रके उत्तरमें तथा सार्वजनिक सभामें भाषण | मदुराके स्वागत समारोहमें भाषण । २२ सितम्बर : मदुरामें स्वदेशी और लंगोटीके सम्बन्धमें सन्देश । तिरुपत्तूर के नागरिकोंकी सभा में भाषण । कनाडुकातन, कोट्टायुर और देवकोट्टाकी सभाओं में भाषण । २३ सितम्बर : 'देशाभिमानी 'के सम्पादकसे भेंट | तिन्नवेली में भाषण । २४ सितम्बर : गांधीजीने अली-भाइयोंकी गिरफ्तारीपर भारतके मुसलमानोंके नाम एक अपील जारी की। २५ सितम्बर : त्रिचिनापल्लीसे कोयम्बटूर रवाना हुये । २६ सितम्बर : अली-भाइयों और अन्य लोगोंके मामलेकी सुनवाई कराचीमें शुरू हुई । २७ सितम्बर : सेलममें गांधीजीने नगरपालिकाके मानपत्रके उत्तरमें तथा सार्वजनिक सभामें भाषण दिया । २८ सितम्बर : तिरुपति में नगरपालिकाके मानपत्रके उत्तरमें भाषण । २९ सितम्बर : विदेशी कपड़े के बहिष्कार के सम्बन्धमें अपील जारी की । बम्बई के गवर्नरकी राजद्रोह सम्बन्धी चेतावनीके उत्तरमें 'यंग इंडिया' में 'राज- भक्ति से भ्रष्ट करनेका आरोप " शीर्षक एक लेख लिखा । 'नवजीवन' में 'मेरी लंगोटी' शीर्षक लेख लिखा । १ अक्तूबर : बेल्लारी नगरपालिकाके मानपत्रके उत्तरमें भाषण । २ अक्तूबर : अपने जन्मदिवसपर भगिनी समाज, बम्बईको स्वदेशीपर एक सन्देश भेजा । ४ अक्तूबर : गांधीजी तथा अन्य नेताओंने सैनिकों और नागरिकोंके नाम संयुक्त ज्ञापन जारी करते हुए अपील की कि वे सरकारसे अपना सम्बन्ध तोड़ लें । ५ अक्तूबर : गांधीजीने 'बॉम्बे क्रॉनिकल'को लिखे पत्र में लोगोंसे अपील की कि मेरे गिरफ्तार होनेपर भी वे शान्त बने रहें । रायल सीमाके मजदूरोंको सन्देश । ६ अक्तूबर : पूर्व आफ्रिकामें बसे भारतीयोंकी समस्याओंपर 'नवजीवन' में लेख । Gandhi Heritage Portal
पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 21.pdf/६३७
दिखावट