पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 25.pdf/६२

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
२८
सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय

गनीमत समझिए, वह यह न सोचने लगे कि अछूतके साथ जैसा व्यवहार किया जाता है, वे उसीके पात्र हैं, मानो वे जिस परिस्थितिमें पड़े हुए हैं उसके लिए स्वयं ही जिम्मेदार हों।

अब शायद यह बात स्पष्ट हो गई होगी कि मैं क्यों कहता हूँ कि इस अभिशापको दूर कर हिन्दू धर्मको शुद्ध बनानेके लिए हमें अपना रक्त पानीकी तरह बहाना पड़ेगा।

[अंग्रेजीसे]
यंग इंडिया, २१-८-१९२४

१५. हब्शियोंको सहानुभूति

न्यूयार्कसे प्राप्त निम्नलिखित तारकी प्राप्ति मैं कृतज्ञतापूर्वक स्वीकार करता हूँ और उसे सहर्ष प्रकाशित कर रहा हूँ:

विश्वके हब्शी हमारे जरिये आपको अपने देश तथा देशवासियोंकी आजादीके संघर्षके लिए शुभकामनाएँ भेजते हैं। हम आपके साथ हैं। संसारभरके हब्शी लोगोंका चौथा वार्षिक अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन। मैरियस गानी, अध्यक्ष।

उनका कार्य हमारे कार्यसे शायद ज्यादा कठिन है। किन्तु उनके बीच कुछ अत्यन्त योग्य कार्यकर्त्ता हैं। इतिहासके बहुतसे अध्येताओंका विचार है कि भविष्य उनके साथ है। उनका शारीरिक गठन बहुत अच्छा है। उनकी कल्पनाशक्ति बहुत ऊँची है। वे जितने बहादुर हैं, उतने ही सीधे-सादे भी। श्री एम० फीनोने अपने वैज्ञानिक अनुसन्धानोंसे दिखा दिया है कि यह आम खयाल कि उनमें दूसरोंकी तुलनामें किसी तरहकी वंशानुगत हीनता है, गलत है। आवश्यकता केवल इस बातकी है कि उन्हें अवसर मिले। मेरा विश्वास है कि यदि उन्होंने भारतीय आन्दोलनकी भावनाको समझ लिया है, तो वे निश्चय ही बहुत तेजीसे प्रगति करेंगे।

[अंग्रेजीसे]
यंग इंडिया, २१-८-१९२४