________________
सदस्यताकी नई शर्त कार्यान्वित करने की विधि ६३३ हिस्सोंकी रकम तय करके उतनी रकम सम्बन्धित कांग्रेस कमेटीके जमा खातेसे निकाल कर प्रान्तीय कांग्रेस कमेटीके जमा खातेमें डाल दी जानी चाहिए। प्रान्तीय कांग्रेस कमेटीके लिए खातेका फार्म खाता... ताल्लुका कांग्रेस कमेटी तारीख दी गई रुई देना तारीख प्राप्त किया गया सूत पावना १०-१ | मन प्रति मन ४० ) की दरसे २० ५-२ १० सेर ५ तोला २) प्रति सेरकी दरसे २० २ २०-१ १ मन, प्रति मन ४०) की दरसे ४० २० से २ । ) प्रति सेरकी दरसे ४५ मार्चका कोटा १६ ४ ६ वर्ष १०-३ | जनवरी, फरवरीऔर यदि ऊपर बताये गये ढंगसे कांग्रेस कमेटियों और अ. भा. कांग्रेस कमेटीके सम्बन्ध- में कोई हिसाब रखा जाता है तो सभी पक्षोंको सन्तुष्ट कर सकना सरल होगा । प्रान्तीय कांग्रेस कमेटी रुईका वितरण करती है और सूतकी कीमत वसूल करती है और उस कीमत में से अ. भा. कांग्रेस कमेटी तथा अन्य कमेटियोंका हिस्सा निकालती है । यह काम बहुत जटिल है, और अगर उचित हिसाब नहीं रखा जाता तो इसमें विफलताकी सम्भावनाएँ बहुत हैं। कताई- कार्य जिन प्रान्तों में स्वयं कताई करनेवालोंकी संख्या काफी है और खादी सम्बन्धी गतिविधि महत्त्वपूर्ण है, वहाँ सूत-सदस्यताके आधारपर सदस्योंको भरती करना और मौजूदा चरखोंपर कताई कराना कठिन नहीं होगा । लेकिन जिन प्रान्तोंमें कताईका काम बहुत नहीं बढ़ पाया है, वहाँ प्रान्तीय कांग्रेस कमेटीको सदस्य भरती करने के लिए विशेष प्रबन्ध करने होंगे । अभीतक कांग्रेस कमेटियाँ पैसेका ही हिसाब-किताब रखती थीं, लेकिन कताई- सदस्यता की व्यवस्था लागू होनेके बाद उन्हें सूत और खादीका हिसाब रखना होगा । कांग्रेस कार्यालयमें एक सूत और खादी विभाग होगा । तौलनेके लिए तराजू और बाट तथा सूत और खादीको एक जगह रखने, पैकिंग करने, भेजने और सूत तथा खादीकी बिक्रीका भी प्रबन्ध करना होगा । किताबोंका एक पूरा सेट रखना होगा । प्रत्येक कांग्रेस कार्यालय आवश्यक रूपसे एक खादी उत्पादन केन्द्र बन जायेगा । सदस्योंको चरखा आसानीसे उपलब्ध करनेकी भी व्यवस्था करनी होगी । प्रत्येक कांग्रेस कमेटीसे सम्बद्ध प्रशिक्षण केन्द्र होना भी जरूरी होगा । कताई- विभागकी देखरेख करनेवाले कार्यकर्ताको रुई धुनना सीखना जरूरी है और उसे धुनकी- Gandhi Heritage Portal