पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 28.pdf/३५२

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
३२२
सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय

दायित्वोंका निर्वाह करेंगे। इसलिए मुझे आशा है कि जिन सज्जनोंपर खादी निकायका कोई कर्ज है वे उसका जल्दीसे-जल्दी भुगतान कर देंगे और निकायको ऐसी दुःखद स्थितिमें नहीं डालेंगे जिससे उसे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनेके लिए मजबूर होना पड़े।

कताई-परीक्षकोंके लिए सुझाव

एक सज्जनने एक पत्र लिखा है, जिससे स्पष्ट है कि उन्होंने चरखेके सम्बन्धमें कुछ गहरा विचार किया है। उन्होंने पत्रमें जो सुझाव भेजे हैं, वे नीचे दिये जा रहे हैं :

इस सम्बन्धमे निम्न ढंगसे प्रशिक्षण दिया जा सकता है और परीक्षाएँ ली जा सकती हैं। यही तरीका कांग्रेस-सप्ताहमें कताईकी प्रतियोगिताओंमें भी उपयोगमें लाया जा सकता है।
कताईको कलाको 'धुनाई', 'कताई' और 'यन्त्र' इन तीन वर्गोमें बाँटा जा सकता है।
धुनाई
  1. देखें कि ओटी हुई रुई निश्चित समयके भीतर कितनी और कैसी

धुनी गई है।

  1. पूनियाँ कड़ी बनी है या मुलायम।
  2. धुनकीके विभिन्न हिस्सों तथा सहायक साधनोंका उपयोग करना आता है या नहीं।
कताई
  1. अपनी धुनी हुई रुईको पूनियों और किसी दूसरेको धुनी हुई रुईकी पूनियोंसे नियत समयके भीतर काते गये सूतको अच्छाई और उसका एक-सा होना।
  2. दिये हुए अंक (इसका नमूना दिया जा सकता है) का सूत कातनेकी योग्यता।
  3. चरखके हिस्सोंको जमाना-खोलना—विभिन्न हिस्सोंका उपयोग।
यन्त्र (व्यावहारिक क्रिया)
  1. कुछ समयसे बेकार पड़े हुए चरखेको ठीक करने के लिए कहा जा सकता है (बेशक, इसमें बढ़ई के कामको जरूरत हो तो वह शामिल नहीं है)।
  2. किसी ऐसे चरखको, जिसके हिस्से ढीले कर दिये गये हों ठीकसे कसने के लिए दिया जा सकता है। इसके लिए अलग-अलग ढंगके चरखोंके नमूने काममें लाये जा सकते हैं। (टाइपराइटर, सतहको सम करनेवाले और अन्य वैज्ञानिक उपकरणोंकी व्यावहारिक परीक्षाओंमें ऐसा ही किया जाता है।)