पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 28.pdf/५२८

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

 

परिशिष्ट ४
यूरोपीय सभ्यता

यूरोप अपनी सभ्यता, अपनी ईसाई सभ्यताकी डींग मारता है।

समस्त विश्वमें सर्वत्र श्वेत-जातिकी विजयिनी गति आजका प्रत्यय वचन है।

जातिकी विजयिनी गति,—यह सच है। परन्तु क्या वह सभ्यता, मानवता और ईसाई धर्मकी भी है? न्याय अपना मुख छिपा लेता है और आँसू बहाने लगता है।

क्या आप जातीय विद्वेष और अमानवताका नरक देखेंगे? तो आप यूरोप जाइए।

चीनमें ईसाई राष्ट्रोंकी सामूहिक नीतिको ही देखिए। पहला काम : यूरोपीय मुनाफाखोरों द्वारा युगोंसे निर्लज्जतापूर्वक जबरन् धनका अपहरण। दूसरा काम : क्रोधमें भड़क उठे वतनियों द्वारा बदलेमें एक जर्मन राजदूतकी हत्या। तीसरा काम : यूरोप अपना 'हूणी धर्मयुद्ध' जर्मन नेतृत्वमें शुरू करता है और उसी प्रत्ययवचनकी भावनामें करता है जिसपर 'सिम्पली सित्तीभरु' व्यंग्य-पत्रने एक जर्मन "आफिसरके काल्पनिक भाषणमें व्यंग्य किया था : अब मैं ईसामसोहके धार्मिक सिद्धान्तोंके साहसपूर्ण प्रसारण और चीनी सुअरों—कुत्तों—को विजयपूर्वक पद-दलित करनेके लिए अपनी शुभकामनाएँ समर्पित करता हूँ।"

चीनियोंने हमें 'लाल बालोंवाले बर्बर' या 'लाल बालोंवाले पिशाच' ठीक ही कहा है।

अब हम यूरोपीय होमोसेपियनोंकी कुछ किस्मोंको देखें।

इटालियनोंका नाम सम्मानपूर्वक लेने योग्य हो सकता है क्योंकि ४०० ई॰ पश्चातके आसपास ईसाई धर्मने उनसे उनका अपना जंगली जानवरोंका अमानुषिक ढंगसे शिकार करनेका प्रलोभन छुड़वा दिया था। रोमन लोगोंने कितनी अनिच्छापूर्वक अपना यह सर्कसके खेलका आनन्द त्यागा, यह बात एक विचित्र आख्यायिकासे मालूम होती हैं। एक पादरीको ईसाई धर्ममें आये हुए लोगोंको सर्कससे दूर रख पाना कठिन प्रतीत हुआ। तब उसने कहा 'प्यारे ईसाइयो! तुम्हें इन खूनी और जंगली खेलोंसे दूर ही रहना चाहिए। तब इसके इनाममें तुम आशा कर सकते हो कि स्वर्गमें शायद एक ऐसा झरोखा झांकनेके लिए हो जिसमें से तुम इन दण्डित पापियोंको नरकको शाश्वत ज्वालामें पड़े देख सको!' सचमुच कितना सुन्दर और उत्कृष्ट ईसाई विचार है!

नितान्त ईसाई स्पेनिश लोगोंके राष्ट्रको खूबियोंके स्तरका बखान करनेके लिए इतना ही कहना काफी है कि आज दिनतक भी स्पेन राष्ट्रका प्रिय खेल सांड़की लड़ाई है। साँड़को पछाड़नेवाला व्यक्ति—जानवरोंका क्रूर उत्पीड़क—राष्ट्र-नायक माना जाता है।

फ्रांसने शिकार खेलना जबरन् लाजिमी बना दिया है।