________________
१५२. भारतीय या कुली' 62579 स्मार स 6259 मदाबाद [ लेडीस्मिथ ] सितम्बर ११, १९०१ श्री गांधीने माँग की कि उन्हें इतनी कार्रवाई हो जानेपर भी वकीलके रूपमें उपस्थित होने दिया जाये, क्योंकि यह मुकदमा भारतीय समाजके लिए महत्त्वका है और पुलिस भारतीयोंकी मान-मर्यादाके बारेमें भ्रममें पड़ी मालूम होती है । कुछ दिन पूर्व उसने नेटालमें जन्मे ऐसे अनेक भारतीयोंको गिरफ्तार किया था, जिन्होंने गिरफ्तारीकी शरमके कारण ही अपनी जमानत जब्त करा दी थी । प्रतिवादीको, जो भारतीय है और जो स्वेच्छासे नेटाल आया था, "कुली" बताकर कानूनकी धारामें फाँसने की कोशिश की गई है। धाराके शब्द हैं : “ ९ बजे रातके बाद", अगर अपने मालिकसे प्राप्त परवाना न दिखा सके । वह ऐसा कैसे कर सकता था, जब कि अपना मालिक वह खुद था ? उन्होंने श्रीमती विन्दन बनाम लेडीस्मिथ-निगम मुकदमेके फैसलेका कुछ अंश पढ़कर सुनाया, जिसमें सर्वोच्च न्यायालयने कहा था कि उक्त शब्दका भाषान्तर " गिरमिटिया भारतीय" किया जा सकता है। स 33 न्यायमूर्तिने कहा : जो नजीर दी गई है उसके खयालसे वे और कुछ कहना जरूरी नहीं समझते। वे कोई सख्त व पुख्ता नियम नहीं बना सकते, क्योंकि ऐसे मामलोंपर उनके गुण-दोषोंके आधारपर ही विचार करना होगा। कानून कठिन है । यद्यपि अभियुक्त साफ- साफ एक रंगदार व्यक्ति है, फिर भी कानून उसे वैसे नहीं पुकारता, इसलिए उसे बरी किया जाता है । [ अंग्रेजीसे ] नेटाल मर्क्युरी, १२-९-१९०१ १५३. पत्र : टाउन क्लार्कको सेवामें WITH THIRE १४, मर्क्युरी लेन [ डर्बन ] सितम्बर १७, १९०१ श्री विलियम कूली
થાય. टाउन क्लार्क डर्बन प्रिय महोदय, भावा- १३. চ प्लेग-निरोधके हेतु स्वीकृत उपायोंके सम्बन्धमें भारतीय चौकसी समिति (इंडियन विजिलेन्स कमिटी) जो कुछ कर सकी उसके लिए आपका १२ तारीखका धन्यवाद-पत्र मिला। मैं आपका कृतज्ञ हूँ । १. अब नामके एक भारतीय नाईपर रातको निकलनेके परवाना - कानूनके अन्तर्गत मुकदमा चलाया गया था । जिस दिन लेडीस्मिथका मजिस्ट्रेट मुकदमेका फैसला करनेवाला था उस दिन गांधीजीने अभियुक्त की ओरसे पैरवी की थी । Gandhi Heritage Portal