आभार इस खण्डकी सामग्रीके लिए हम साबरमती आश्रम संरक्षक और स्मारक न्यास ( साबरमती आश्रम प्रिजर्वेशन ऐंड मेमोरियल ट्रस्ट ) तथा संग्रहालय; नवजीवन ट्रस्ट और गुजरात विद्यापीठ ग्रन्थालय, अहमदाबाद ; गांधी स्मारक निधि और संग्रहालय, नई दिल्ली; राष्ट्रीय अभिलेखागार (नेशनल आर्काइव्ज़ ऑफ इंडिया), नई दिल्ली; श्री परशु- राम मेहरोत्रा, नई दिल्ली; श्री घनश्यामदास बिड़ला, कलकत्ता; श्रीमती तेहमीना खम्भाता, बम्बई; श्री महेश पट्टणी, भावनगर; श्री हरिभाऊ उपाध्याय, बम्बई; श्री विष्णु दयाल, अजमेर ; श्री गजानन कानिटकर, पूना; श्री मुन्नालाल जी० शाह, सेवाग्राम; श्री राधानाथ रथ, कटक; श्रीमती मीराबहन, गाडेन, ऑस्ट्रिया; श्री डाह्याभाई म० पटेल, अहमदाबाद ; पाँचवें पुत्रको बापूके आशीर्वाद', 'माई डियर चाइल्ड', 'रोमाँ रोलाँ बर्थ डे बुक', पुस्तकोंके प्रकाशकों और निम्नलिखित समाचार-पत्रों तथा पत्रिकाओंके आभारी हैं : 'गुजराती', 'नवजीवन', 'फॉरवर्ड', 'बॉम्बे क्रॉनिकल', 'यंग इंडिया', 'सर्चलाइट', 'हिन्दी नवजीवन' और 'हिन्दू' अनुसन्धान और सन्दर्भ सम्बन्धी सुविधाओंके लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पुस्तकालय, गांधी स्मारक संग्रहालय, इंडियन कौंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स पुस्तकालय, सूचना तथा प्रसारण मंत्रालय, नई दिल्लीके अनुसन्धान तथा सन्दर्भ विभाग, साबरमती संग्रहालय, गुजरात विद्यापीठ ग्रन्थालय, अहमदाबाद और प्यारेलाल नैयर, नई दिल्ली और कागजातोंकी फोटो नकलें बनानेके लिए हम सूचना एवं प्रसारण मन्त्रालयके फोटो- विभागके आभारी हैं । Gandhi Heritage Portal
पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 31.pdf/१५
दिखावट