सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 31.pdf/५७९

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

५६४. तार : सर्वेन्ट्स ऑफ इंडिया सोसाइटीको [ साबरमती २३ अक्तूबर, १९२६ या उसके पश्चात् |' सर्व इंडिया पूना शहर क्या इस अफवाह में कोई सचाई है कि शास्त्री बीमारीके कारण दक्षिण आफ्रिका जानेमें असमर्थ हैं ? अंग्रेजी प्रति (एस० एन० १२०२५) की फोटो - नकलसे । ५६५. क्या यह जीवदया है ?-३ गांधी सेठ अम्बालाल द्वारा कराये गये ६० कुत्तोंके नाशको अनिवार्य समझने तथा उसे प्रकाशित करनेमें मैंने भूल भले ही की हो, लेकिन इस घटनासे अबतक तो मैं लाभ ही होता देख रहा हूँ। ऐसे प्राणियोंके प्रति हमारा क्या धर्म है यह हम अब शायद अधिक स्पष्ट रूपसे समझेंगे। अभीतक अयोग्य होते हुए भी, बिना समझे-बूझे, दम्भ और लोकलाजवश काम चलता आया है — अब इस विषयमें स्थिति कुछ अधिक स्पष्ट हो जायेगी । लेकिन इसके लिए पाठकों तथा मेरे बीच कुछ और सफाई हो जानी जरूरी है । मेरे नाम इस विषयमें ढेरों पत्र आये हैं; उनमें से कोई मीठा, कोई तीखा और कोई कड़वा है । इन पत्रोंसे प्रतीत होता है कि मित्र भी सेठ अम्बालालके कार्यके विषयमें मेरा मत नहीं समझ सके हैं। मेरे दुर्भाग्यसे जीवनमें ऐसा हमेशा ही होता आया है । दक्षिण आफ्रिकामें, ऊपरी तौरपर देखनेसे सिद्धान्त विरोधी लेकिन हकीकत में सिद्धान्तानुकूल किये हुए कार्यके हेतु; जो बादमें सही सिद्ध भी हुआ, मुझे निर्दोष होने के १. यह तार सी० एफ० एन्ड्यूज द्वारा २० अक्तूबर, १९२६ को डर्बनसे प्राप्त एक तारके सिलसिले में था। श्री एन्ड्यूजका तार २३ अक्तूबर, १९२६ को साबरमती पहुँचा था । उसमें कहा गया था "नेटाल विटनेसने लिखा है कि शास्त्री अचानक बीमार पड़ जानेके कारण आनेमें असमर्थं । क्या आपको कोई जानकारी है ? भारतीय लोग चिन्तित । " २. संक्टस ऑफ इंडिया सोसाइटीका तारका पता । ३. अफवाह सच नहीं थी। देखिए “पत्र : सी० एक० एन्ड्यूजको” २६-१०-१९२६ । Gandhi Heritage Portal