सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 33.pdf/५५४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

५१६ सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय । सदस्यको कमसे-कम एक सप्ताहकी स्पष्ट सूचना मिल जानी चाहिए। तारीखको उस दिनसे गिना जाये जबकि प्रत्येक सदस्यको रजिस्टर किये हुए पतेपर सूचना मिल जाये । कार्य-सूची में केवल वे विषय होने चाहिए जिनपर विचार किया जाना है। और जहाँ मन्त्रीकी राय में कागजात भेजने जरूरी हों वह भेज सकता है। कार्य-सूचीके नीचे मन्त्री इस तरह की सामान्य सूचना दे दे कि कोई भी सदस्य जो कार्य सूचीके किसी भी विषय के बारेमें मेरी जानकारी पाना चाहे, तो यदि वह मन्त्रीसे प्रार्थना करे, तो उसे वह जानकारी दे दी जायेगी । असाधारण संकटकालीन स्थितिमें सदस्योंकी सहमतिकी मंजूरी तार अथवा डाक द्वारा पत्र-व्यवहार करके ली जा सकती है। इस तरहका जो भी कोई निर्णय हो, वह कौंसिलकी अगली सामान्य बैठकमें पेश किया जाये । जहाँ यह सब भी सम्भव न हो, वहाँ मन्त्री एवं अध्यक्ष अपने उत्तरदायित्व पर मामलोंको निपटा दें और जिन मामलोंमें आर्थिक दायित्व सन्निहित हो, वहाँ ५००० रु० तकका भुगतान कर दें । आपके लिए यह निश्चय ही सुविधाजनक रहेगा कि आप बैठकसे एक या दो दिन पहले आ जायें। बहरहाल बैठकमें भी एवं बैठकके बाद भी इसके लिए काफी समय होना चाहिए । कमसे कम जुलाईकी तीन तारीख तक सभी सदस्य हर हालत में बंगलोर में होंगे। मैं समझता हूँ कि बैठक में उतनी देरसे ज्यादा समय तक मुझे उपस्थित रहनेके लिए नहीं कहा जायेगा, जितनी देर मेरा रहना बहुत ही जरूरी न हो । यद्यपि मैं अब भी काफी काम करता हूँ, परन्तु यह काम मेरी अपनी सुविधाके अनुसार थोड़ी-थोड़ी देर बाद काफी विश्राम लेकर किया जाता है । यद्यपि मेरी सेहत धीरे-धीरे सुधर रही है तो भी मेरे ध्यानमें आता है और डाक्टर भी सलाह देते हैं कि काम जितना ही कम संघनित हो उतना ही मेरे लिये अच्छा है । अत: किसी भी हालत में ऐसा संघनित काम नहीं होना चाहिए । मद्रास बाढ़ सहायताका पैसा अब स्थानान्तरित किया जा सकता है। छगनलाल और स्वामीको सलाह दी जा रही है । मेरा सुझाव है कि जमा की हुई राशि नहीं छुई जानी चाहिए। परन्तु राशिके देय होनेकी अवधि पूरी होनेपर समंजन कर दिया जाये जिससे सूद जब्त न हो । जहाँतक मिठूबनके पत्रका सम्बन्ध है, मैं उसके बारेमें राजगोपालाचारीको लिख रहा हूँ। मेरी रायमें उन्हें प्रदर्शनी समितिसे खर्चा मिलना चाहिए। क्योंकि समिति ही सबसे अच्छी तरह निर्णय दे सकती है कि किसे आना चाहिए और किसे नहीं। चूंकि समितिने इस मामलेमें मिठूबहनको आमन्त्रित किया है, इसलिए सम्भवतः समिति उनसे कहेगी कि उनका खर्च समिति द्वारा उठाया जायेगा । अंग्रेजी (एस० एन० १९७८१ ) की माइक्रोफिल्मसे । हृदयसे आपका, Gandhi Heritage Portal