सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 33.pdf/५६२

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

श्रीमन्, परिशिष्ट ६ बेसिल मैथ्यूजका गांधीजीको पत्र वाई० एम० सी० ए० की विश्व समिति द्वारा निर्देशित "फ्रैन्ड्स ऑफ बॉयज " की विश्व शाखा ४ जनवरी, १९२७ हमने सभी देशोंके तरुणोंके पास एक सामान्य प्रश्नावली भेजी थी जिसमें हमने यह पूछा था : " आपकी रायमें जीवित व्यक्तियोंमें सबसे महान कौन है ? " करीब पचास से अधिक देशों के प्रशिक्षित शिक्षाशास्त्रियों और युवकोंके नेताओंने लड़कोंके मनमें क्या है इस बातकी विश्वव्यापी छानबीन में हमारी मदद की। एशिया, यूरोप, अमेरिका और आफ्रिका के बहुसंख्यक देशोंके सैकड़ों तरुणोंके उत्तरोंसे यह पता चला कि “ वे आपको जीवित व्यक्तियों में सबसे महान मानते हैं । हम युवकोंके नेताओंके लिए एक पत्रिका " द वल्र्ड्स यूथ" प्रकाशित कर रहे हैं जो ५९ देशोंमें भेजी जाती है। उनके लिए तथा वे जिनकी सेवा करते हैं, उनके लिए यह अपरिमित महत्त्वकी बात होगी कि वे उस सिद्धान्त के सम्बन्धमें जिसने आपके जीवनका मार्गदर्शन किया है इस पत्रिका के माध्यम से एक निजी सन्देश सीधे आपसे प्राप्त करें। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि यह कोई पत्रकारिताका विज्ञापन नहीं है । हम आपसे यह प्रार्थना इसलिए कर रहे हैं कि हम सचमुच यह विश्वास करते हैं कि आपके सन्देश भेजनेसे संसार भरके सभी दृढ़तर, निर्मलतर और बहादुर नवयुवकोंको हमारी और आपकी आशा के अनुरूप प्रगति करनेमें बहुत ज्यादा मदद मिलेगी । हमें विश्वास है कि आपका १०० या ज्यादा शब्दोंका भावमय वक्तव्य हजारों लड़कोंके जीवनपर गहरा प्रभाव डालनेवाला होगा । उसपर लड़कोंकी जो भी प्रतिक्रिया होगी उसकी सूचना हम आपको सहर्ष देंगे। हम मानते हैं कि लड़कोंकी प्रतिक्रिया जाननेमें आपकी भी दिलचस्पी होगी। अंग्रेजी (एस० एन० १२४७६) की फोटो- नकलसे । आपका विश्वस्त, बेसिल मैथ्यूज Gandhi Heritage Portal