सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 33.pdf/५६६

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

५२८ सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय ११ फरवरी : जलगाँव से कारसे रवाना हुए और भुसावल पहुँचे । १२ फरवरी : अमलनेर में भाषण । १३ फरवरी : धूलियाकी छ: सभाओंमें भाषण । १६ फरवरी : नासिकमें भाषण । १८ फरवरी : अहमदनगरकी राष्ट्रीय पाठशाला देखने गये । अहमदनगर की विशाल सभा में भाषण । १९ फरवरी : शोलापुर में नगरपालिका द्वारा दिये गये मानपत्रका उत्तर दिया । आदिवासियोंकी बस्ती देखने गये । कताई-बुनाई मिल देखने गये । २० फरवरी : शोलापुरकी सार्वजनिक सभा में भाषण । २१ फरवरी : शोलापुरसे गुलबर्गाको रेलगाड़ीसे रवाना हुए। २२ फरवरी : गांधीजीने सरना बासप्पा मन्दिर, गुलबर्गामें हिन्दुओं और मुसलमानोंके समक्ष भाषण दिया । २५ फरवरी : सांगलीमें विलिंग्डन कालेज में विद्यार्थियोंकी सभा में भाषण । २८ फरवरी : लांजेमें भाषण । १ मार्च : रत्नागिरीमें महिलाओंकी सभा में भाषण । २ मार्च : महाद पहुँचे । ३ मार्च : सासविन के वैश्य विद्याश्रममें भाषण । ४ मार्च : रे मार्केट, पूनामें भाषण । आधी रात के समय विद्यार्थियोंके समक्ष बोले । ६ मार्च: अकोलामें मणिलाल-सुशीलाके विवाह में शामिल हुए । ७ मार्च : अकोलासे अहमदाबाद के लिए रेलगाड़ीसे रवाना हुए। ८ से १४ मार्च: साबरमती आश्रम, अहमदाबाद में रहे । १५ मार्च : माण्डवीके एक गाँव में भाषण । १६ मार्च : वेड़छीकी रानीपरज परिषद में भाषण । १७ मार्च : 'यंग इंडिया के अपने लेख "नहीं और हाँ " में गांधीजीने सकलातवालाकी खुली चिट्ठीका उत्तर दिया । १९ मार्च : गुरुकुल कांगड़ी, हरिद्वारमें दीक्षान्त भाषण | २० मार्च : हरिद्वारकी राष्ट्रीय शिक्षा परिषद में भाषण । २१ मार्च : हरिद्वार से बम्बईको रवाना । २३ मार्च : सान्ताक्रूज, बम्बई में भाषण । २४ मार्च : पूनामें महाराष्ट्रके दौरेके सम्बन्धमें एसोसिएटेड प्रेस ऑफ इंडियाके प्रतिनिधिसे भेंट | बम्बईके 'बॉम्बे क्रॉनिकल के प्रतिनिधिसे भेंट | घाटकोपर के सार्वजनिक जीवदया खातामें भाषण । २५ मार्च : कोल्हापुरकी सात सभाओं में बोले । मोटरसे निपाणी गये । रातभर बेचैन रहे । Gandhi Heritage Portal