सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 33.pdf/८३

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

अ० भा० च० संघके समाचार ४५ दिये गये सूतके परीक्षणके, समानताके, बारीकीके और मजबूतीके अंकोंके खाने भी रहा करेंगे, जिनमें सदस्योंके सूतके पिछले परीक्षणके परिणाम भरे जायेंगे । तकनीकी विभाग द्वारा जाँचे गए सूतके अच्छे नमूनोंकी जाँचके कुछ परिणाम नीचे दिये जाते हैं : बारीकीके परीक्षण समानता अंक श्रीयुत वी० एस० दांडेकर, बनारस ९४ ९४ ३० बेलजी लखमसी नप्पू, माटुंगा बम्बई ९४ ९६ २५ विट्ठलदास जेराजाणी, बम्बई ८७ ९६ १३ " गोविन्दभाई पटेल, गुजरात ८७ ९३ १४ 33 भाईलाल बाजीभाई, गुजरात ८६ ९२ १० 27 प्रभुदास सरैया, गुजरात १०० ७९ २१ सूतको बुरेसे अच्छा, अच्छेसे अधिक अच्छा और अधिक अच्छेके बाद अधिकसे अधिक अच्छा बनाना ही हम सबका उद्देश्य होना चाहिए। चरखा संघके सभी एजेंटोंको अ० भा० च० संघ परिषदने परिपत्र द्वारा सूचित कर दिया है कि वे अपने यहाँके सभी किस्मोंके कपड़ोंके ४–४ वर्ग गजके नमूने और जिस सूतसे वे बुने गये हों, उसकी एक-एक लच्छी तकनीकी विभागको भेजें, जिससे कपड़ेकी विशेषताको जाँच की जा सके और देशमें बननेवाले भिन्न-भिन्न प्रकारके कपड़ोंकी सूची बनाई जा सके । अभीतक सिर्फ ५ केन्द्रोंने ही इसकी तामील की है और उन्होंने भी सूचना बड़ी लापरवाहीसे भरकर भेजी है और सभी सवालोंका ठीक तरहसे जवाब नहीं दिया है । मैं आशा करता हूँ कि शेष लोग और अधिक देर नहीं करेंगे और साथ ही जिन्होंने अधूरा उत्तर भेजा है, वे उसे पूरा कर देंगे । हरएक टुकड़ेके साथ एक पुर्जी भी होगी, जिसमें निम्न बातें लिखी रहनी चाहिए : १. पूरे थानकी लम्बाई २. पना ३. ताने और बानेमें तारोंकी संख्या ४. एक वर्ग गजका भार ५. लागत खर्च और बिक्रीकी दर बहुतेरे लोग " हाथ कताई और हाथ-बुनाई" पर लिखे गये पुरस्कृत लेख मूल्य-देय पार्सल (वी० पी० पी०) से मँगाना चाहते हैं । इसमें रजिस्ट्रीके अतिरिक्त खर्च इत्यादिके अलावा असुविधा और देरी भी बहुत होती है। ऐसा एक मूल्य-देय पार्सल न लिये जाने- पर लौट भी आया है। अतः भविष्यमें वी० पी० पी० नहीं भेजी जायेगी। जिन्हें पुस्तक लेनी हो वे उसका मूल्य एक रुपया और डाक टिकटके लिए ढाई आना मनीआर्डरसे भेजें । [ अंग्रेजीसे ] यंग इंडिया, ३-२-१९२७ Gandhi Heritage Portal