सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 34.pdf/४७२

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

४३६ सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय एक सहायक साधन के रूपमें व्याकरणका भी ज्ञान होना चाहिए। इसलिए परेशानी अनुभव किये बिना तुम इन दोनों विषयोंका जितना अध्ययन कर सकती हो, करना । परन्तु यदि सरल गणित और तुलनात्मक व्याकरणके अध्ययनको सहज रूपसे जारी न रख सको तो फिर इनके बिना ही काम चलाओ । एन्ड्रयूज यहाँ कल आ रहे हैं । तुमको मालूम ही होगा कि वे पिछले सप्ताह भारत आ गये हैं । यदि तुमने अबतक उन्हें पत्र न लिखा हो तो लिख दो । आगेका कार्यक्रम साथमें भेज रहा हूँ । परन्तु जबतक किसी और पतेपर लिखनेको न कहूँ तबतक तुम अपने पत्र मार्फत - श्रीयुत एस० श्रीनिवास अय्यंगार, अमजद बाग, लुज, मइलापुर, मद्रासके पतेपर भेजती रहना । मंगलवारको मेरा वजन लिया गया था । एक सौ साढ़े तेरह पौण्ड निकला । सचमुच अच्छी प्रगति है । अभीतक तो में बिलकुल ठीक चलता रहा हूँ । अब देखना है कि मद्रासकी आबोहवा मेरे लिए कैसी रहती है। वहाँकी आबोहवा भी बहुत-कुछ बम्बई जैसी ही है - उतनी ही नम, किन्तु कुछ अधिक गरम । सस्नेह - [ संलग्न ] बापू तमिलनाडके दौरेका कार्यक्रम अगस्त २९ तारीखतक बंगलोर में रुकना ३० तारीख़की सुबह बेल्लूर के लिए प्रस्थान सितम्बर १ गुडियाथम २ अर्नी ३ से ९ तक मद्रास (श्रीयुत एस० श्रीनिवास अय्यंगार, लुज, मइलापुर) १० से १२ तक कुड्डलूर १३ चिदम्बरम १४ मायावरम १५ मन्नारगुडि १६ तंजोर १७ से २० तक त्रिचनापल्ली २१ पुडुक्कोट्टा २२ से २७ तक काराइकुडि और चेट्टिनाड २८ से ३० तक मदुरै और ३० को तिरुमंगलम भी अंग्रेजी (सी० डब्ल्यू० ५२६४) । सौजन्य : मीराबहन Gandhi Heritage Portal