बातचीत : नीलकी मूर्ति हटानेका आन्दोलन करनेवाले स्वयंसेवकोंसे ५१३ लिए हम चाहते हैं कि आज जो उत्साह जगा है उसे हर उचित और शान्तिपूर्ण तरीकेसे कायम रखा जाये और यदि आन्दोलन स्थगित किया जाये तो सार्वजनिक रूपसे यह जाहिर करके किया जाये कि आपकी ऐसी ही सलाह है। इसके अलावा, आन्दोलन स्पष्ट रूपसे इसी उद्देश्यसे स्थगित किया जाना चाहिए कि यदि आवश्यकता होगी तो ठीक समय आनेपर इसे फिरसे आरम्भ किया जायेगा । इस उद्देश्यको ध्यान में रखते हुए हमारा नम्र सुझाव है कि आप 'यंग इंडिया' में इस आन्दोलनके सम्बन्धमें हर सप्ताह एक अनुच्छेद जरूर लिखें और तमिलनाडुके वौरेमें इसके बारे में बोलें भी। इसके अतिरिक्त, हम यह भी चाहेंगे कि आप कोई ऐसा आश्वासन देकर हमें बल दें कि यदि और सभी उपाय विफल हो जाते हैं तो उपयुक्त समय आनेपर आप खुद ही इस आन्दोलन में हमें हर सम्भव तरीकेसे सहायता वेंगे । यदि इन चीजोंपर आपको स्वीकृति मिल जाती है तो आपके सुझावके अनुसार हम आन्दोलनको तीन महीनेके लिए स्थगित कर देनेका तैयार हैं। हमारा अनुरोध है कि इस बीच आप यहाँके कांग्रेसी नेताओंसे मूर्तिको हटवानेके आन्दोलनको चालू रखनेके लिए हमें आवश्यक सहायता देने को कहें। यह आवश्यक सहायता क्या है ? स्वयंसेवक : भाषण देना, स्वयंसेवक भरती करना और हमारी आर्थिक स्थितिको वृढ़ करना • इन्होंके सम्बन्ध में हम आपसे सहायताकी अपेक्षा रखते हैं । 11 आर्थिक सहायता किस बात के लिए ? स्वयंसेवकने उत्तर दिया कि हममें से कोई सौ स्वयंसेवक मदुरा और रामनाड जिलोंके विभिन्न हिस्सोंके लोग हैं। उनके रहने, खाने-पीने और उन्हें मद्रास लानके लिए पैसेकी जरूरत है । फिलहाल तो वे अपना खर्च खुद ही चला रहे हैं ? स्वयंसेवक : हाँ । तो फिलहाल उनके खर्चके लिए पैसेकी जरूरत नहीं है ? इसका भी स्वीकारात्मक उत्तर ही दिया गया । तब तो मुझे ऐसा समझना चाहिए कि भविष्य में भी उनके खर्चके लिए पैसेकी जरूरत नहीं पड़ेगी ? स्वयंसेवक : हम प्रचार कार्यके लिए पैसा चाहते हैं । किस प्रचार कार्य के लिए ? स्वयंसेवक : स्वयंसेवकोंकी भरतीके लिए सभा आदि आयोजित करनेके लिए। लेकिन यदि सभा आदि कांग्रेस करे, तब तो आपको पैसेकी जरूरत नहीं होगी । लेकिन असल में जेल जानेका मौका आनेपर ही तो आपका काम शुरू होगा। स्वयं- सेवकोंको मद्रास लानेकी बात तो बहुत मामूली है। आप यह तो नहीं चाहते कि ३४-३३ Gandhi Heritage Portal
पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 34.pdf/५४९
दिखावट