६०६ सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय २९ जुलाई : मिशनरियोंके साथ बातचीत की। ३० जुलाई : चामराजेन्द्र संस्कृत पाठशाला में भाषण दिया । २ अगस्त : आरसीकेरे जंकशनपर लम्बानियोंके समक्ष भाषण दिया । ३ अगस्त : हासनके टाउन हॉलमें भाषण दिया । ४ अगस्त : बंगलोर में गुजरातके बाढ़ पीड़ितोंकी सहायताके लिए अपील की। ७ अगस्त : बंगलोरके गुब्बी थियेटरमें भाषण दिया । ११ अगस्त: दावनगिरिकी महिला सभा तथा सार्वजनिक सभामें भाषण दिये । १२ अगस्त : आदि कर्नाटकोंके समक्ष भाषण दिया । १३ अगस्त : गांधीजी शिमोगा पहुँचे, महिला सभा तथा हरिहर मन्दिरके सामनेवाले मैदानमें भाषण दिया । १४ अगस्त : शिमोगाकी सार्वजनिक सभामें भाषण दिया । १६ अगस्त : गांधीजी सागर पहुँचे; सायंकाल एक महिला सभा में भाषण दिया । १७ अगस्त : तीर्थहल्लीकी सार्वजनिक समामें भाषण दिया । शिमोगासे मद्रावतीके लिए रवाना हुए। १८ अगस्त : भद्रावतीके आइरन वर्क्सके कर्मचारियों और अधिकारियोंके बीच भाषण दिया । सायंकाल चिकमगलूरके लिए रवाना हुए। १९ अगस्त : चिकमगलूरकी सार्वजनिक सभामें भाषण दिया । अपने दौरेके कार्यक्रमोंको रखनेके सम्बन्धमें तमिलनाडसे अपील की । २० अगस्त : वेलूर पहुँचे, वेलूर मठके सामने एक सार्वजनिक सभामें भाषण दिया । आरसीकेरेकी सार्वजनिक सभामें भाषण दिया । २१ अगस्त : वीर शैवानन्द आश्रम, तिपतरकी समामें भाषण दिया । २३ अगस्त : बंगलोर में । २४ अगस्त : तमिलनाड दौरेका पहला चरण शुरू हुआ । होसूर गये । कृष्णगिरिकी सभामें भाषण दिया । २८ अगस्त : बंगलोरकी पाँच सभाओंमें भाषण दिये । २९ अगस्त: एसोसिएटेड प्रेसके प्रतिनिधिको भेंट | ३० अगस्त : वेलूरके वूरीज कालेज में भाषण दिया । १ सितम्बर : गुडियाथममें । २ सितम्बर : आरनीमें भाषण दिया । अर्काटमें भी भाषण दिया । ३ सितम्बर : गांधीजी मद्रास पहुँचे; प्रान्तीय बालचर संस्थामें भाषण दिया; मद्रास ऐंड सदर्न मराठा रेलवे मजदूर संघके भवनकी आधार शिला रखी । पेरावेल्लूरमें मजदूरोंके समक्ष भाषण दिया । मद्रास में विद्यार्थियोंके समक्ष भाषण दिया । Gandhi Heritage Portal
पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 34.pdf/६४२
दिखावट