सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 35.pdf/३४८

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

३२० सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय रुपयेका आपकी जेबोंमें पड़े हर रुपये से अधिक मूल्य है, क्योंकि मेरे हाथमें आये एक रुपये का मतलब भारतकी उन १६ गरीब कत्तिन बहनोंके लिए एक बार भोजनकी व्यवस्था हो जाना है जिन्हें इस रुपयेके अभाव में शायद भूखे ही रहना पड़ता । श्री ओबेसेकेरे जब मुझे इस सुन्दर स्थानमें ले आ रहे थे तब उन्होंने मुझे बताया कि हाथ बुनाईको प्रोत्साहन देनेकी कोशिशें की जा रही हैं। इस कदमके लिए मैं आपको बधाई देता हूँ और मेरे लिए इससे अधिक हर्षकी बात और कुछ नहीं होगी कि चन्द महीनोंमें मुझे यह सूचना मिले कि इस देशमें कमसे कम आप लोग तो ऐसे हैं ही जो अपना तन अपने ही बुने कपड़ोंसे ढँकते हैं। लेकिन, मैं आपसे एक निवेदन और करना चाहता हूँ । जहाँ आप अपना तन अपने यहाँके कते-चुने कपड़ोंसे ही ढँकनेकी तैयारियाँ कर रहे हैं, वहीं भविष्यमें जब कभी आपको मौका मिले, आप खद्दर खरीदकर इस कार्यको जारी रखें जिसे आपने इन अनुदानोंके रूपमें प्रारम्भ किया है। एक बात और भी बता दूं कि यदि आप अपनी वस्त्र सम्बन्धी आवश्यकताओंके विषय में आत्म-निर्भर बनना चाहते हैं तो हाथ कताई शुरू कर देना भी जरूरी है । इसके बाद महात्माजीने नगरपालिकाओं तथा नगरपरिषदोंके कामकी चर्चा करते हुए लोगोंसे हार्दिक अनुरोध किया कि किसी बौद्ध देशमें मद्यपान और जाति-भेद नहीं होना चाहिए। [ अंग्रेजीसे ] सीलोन डेली न्यूज, ३०-११-१९२७ २०९. भाषणः कानूनके छात्रों के सम्मुख, कोलम्बो में [ २५ नवम्बर, १९२७] आपने यह सवाल पूछा, इससे मुझे बड़ी खुशी हुई है क्योंकि मैं कह सकता हूँ कि इस विषयपर यदि मैं अधिकारपूर्वक नहीं बोल सकता तो और कोई नहीं बोल सकता । कारण यह है कि जबतक मैंने वकालतका धन्धा किया, सत्य और ईमानदारी से रंचमात्र भी विचलित नहीं हुआ । तो अब अपने सवालका जवाब लीजिए । यदि आप वकालतके धन्धेमें धर्मका समावेश करना चाहते हैं तो सबसे पहले तो आपको बराबर इस बातका ध्यान रखना चाहिए कि इस धन्धेको आप अपनी थैली भरनेका साधन न बना लें, हालांकि आज तो दुर्भाग्यवश अकसर ऐसा ही होता । इसके विपरीत आपको अपने धन्धेका उपयोग देशसेवाके लिए करना चाहिए। सभी देशोंमें ऐसे वकीलोंके उदाहरण मिलते हैं, जिन्होंने त्यागमय जीवन बिताया, जिन्होंने अपनी अद्भुत कानूनी प्रतिभाका उपयोग पूरी तरहसे देश-सेवामें किया, यद्यपि इसके कारण स्वयं उन्हें लगभग दरिद्रताका जीवन व्यतीत करना १. इस तिथिको गांधीजी कोलम्बोमें थे। २. वकालत के धन्बेमें धर्मका समावेश कैसे किया जाये ? Gandhi Heritage Porta