सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 36.pdf/१६०

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

१२८ सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय बहुतसे लोगोंको बड़ा दुःख हुआ कि मैं १७ तारीखको नहीं मरा... शायद मैं भी उनमें से एक हूँ। एक तरहकी मौत तो शायद मैं मर ही चुका। आगे देखें क्या होता है । अंग्रेजी (एस० एन० १३१११) की फोटो नकलसे । १३९. पत्र : एम० आर० माधव वारियरको सत्याग्रह आश्रम साबरमती प्रिय मित्र, २० मार्च, १९२८ आपका पत्र मिला । इतनी दूरीसे आपका दिशा-निर्देशन कर सकना कठिन है । परन्तु मेरा सुझाव है कि आप जहाँ तक हो सके धीमी गतिसे लेकिन सावधानी से अपना काम बराबर करते रहें। यदि आप महत्वाकांक्षापूर्ण किसी योजनापर काम शुरू कर देंगे तो आप देखेंगे कि आगे चलकर वह आपके लिए झंझट बन जायेगी । हृदयसे आपका, श्रीयुत एम० आर० माधव वारियर बी० ए० एल० एल० बी० अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद् क्विलन त्रावणकोर अंग्रेजी (एस० एन० १३११५) की फोटो नकलसे । Gandhi Heritage Portal