यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
१६३. पत्र : एन० राम रावको सत्याग्रह आश्रम साबरमती २६ मार्च, १९२८ प्रिय महोदय, बडनावल कताई केन्द्र पर श्रीयुत पुजारीको रिपोर्टके साथ प्रेषित आपके पत्रके लिए धन्यवाद । उसकी चर्चा 'यंग इंडिया' के पृष्ठोंमें की गई। श्री एन० राम राव सचिव, विकास विभाग सचिवालय, बंगलोर अंग्रेजी (एस० एन० १३१३०) की माइक्रोफिल्मसे । १६४. पत्र : एच० एम० पेरीराको हृदयसे आपका, सत्याग्रह आश्रम साबरमती २६ मार्च, १९२८ प्रिय पेरीरा, पता वही है जैसा ऊपर छपा है । कोई दूसरा सांकेतिक पता नहीं है। गांधी, साबरमती लिखनेसे भी पत्र मुझे मिल जायेगा । श्री एच० एम० पेरीरा २२५, ओक स्ट्रीट हृदयसे आपका, बेलौर, एल० आई० । अंग्रेजी (एस० एन० १४२७१) की माइक्रोफिल्मसे । १. ८ मार्च, १९२८ के अंक में प्रकाशित च० राजगोपालाचारीके लेख एक राजकीय खादी केन्द्र में इसकी चर्चा थी। Gandhi Heritage Portal