यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
२११. पत्र : बी० शिवा रावको आश्रम प्रिय मित्र, साबरमती ४ अप्रैल, १९२८ कुछ मैं कर सकता आपका पत्र मिला । आपके लिए ज्यादासे ज्यादा अच्छा जो हूँ, उसे इस पत्रके साथ नत्थी कर रहा हूँ । आप एक लेख चाहते हैं। मुझसे लेख ले पाना ऐसा ही है जैसे किसी पाषाण हृदयसे दयाकी आशा रखना । श्रीयुत बी० शिवा राव थियोसोफिकल सोसाइटी अडयार मद्रास, द० अंग्रेजी (एस० एन० १३१५८) की फोटो नकलसे । २१२. सन्देश : 'न्यू इंडिया' को हृदयसे आपका, सत्याग्रह आश्रम साबरमती ४ अप्रैल, १९२८ न्यू इंडिया' के लिए मैं अपनी शुभ कामनाएँ भेजता हूँ; वह वर्षों तक देशकी उपयोगी सेवा करता रहे। ईश्वर करे कि इसके पुनर्जीवनसे स्वराज्यका आगमन पास आये । अंग्रेजी (एस० एन० १३१५८ ) की फोटो नकलसे । १. देखिए अगला शीर्षक । Gandhi Heritage Portal